Train Cancelled: दिल्ली-रेवाड़ी समेत कई रूट की 23 ट्रेनें अक्टूबर में रहेंगी रद्द

रेवाड़ी. उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल पर दिल्ली सराय रोहिल्ला-पटेलनगर-पालम स्टेशन के बीच आटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के चलते ब्लाक लिया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि जिसकी वजह से कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। कई ट्रेन रद रहेंगी तो कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन … Read more

हरियाणा कैबिनेट की बैठक आज, मानसून सत्र की तारीख पर लगेगी मुहर

चंडीगढ़. हरियाणा के मंत्रिमंडल की बैठक आज वीरवार को होगी, जिसमें विधानसभा के मानसून सत्र की तिथि तय की जाएगी। अगस्त के अंत या सितंबर के पहले सप्ताह में विधानसभा सत्र बुलाया जा सकता है। दोपहर बाद तीन बजे हरियाणा सिविल सचिवालय की चौथी मंजिल स्थित मुख्य कमेटी रूम में होने वाली कैबिनेट बैठक में … Read more

CBSE शुरू करेगा स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग, स्कूलों को मिलेगी 1 से 5 स्टार तक रेटिंग

अंबाला  सेंट्रल बोर्ड आफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) अब देशभर के विद्यालयों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की कसौटी पर मूल्यांकन करने जा रहा है। स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग 2026-27 की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसके तहत 30 सितंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। छह बिंदुओं पर आधारित मूल्यांकन के बाद विद्यालयों को … Read more

तंजानिया के फजेल ने ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में मचाया धमाल, हरियाणवी गाना गाकर जीता दिल

कुरुक्षेत्र. तंजानिया से भारत में पढ़ाई करने आए एक अफ्रीकी युवक ने हरियाणवी गीत गाकर अपनी गायकी का ऐसा जलवा बिखेरा कि उसे 1 लाख का पुरस्कार मिल गया। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से म्यूजिक की पढ़ाई कर रहे फजेल अली पाजी उर्फ फाजेल ने चर्चित शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के बोनस एपिसोड में हरियाणवी, पंजाबी और … Read more

हरियाणा में लिंग जांच के खिलाफ सख्ती, हर 6 दिन में एक अवैध रैकेट का भंडाफोड़

चंडीगढ़. हरियाणा में भ्रूण के लिंग की जांच और कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बावजूद राज्य में यह गैरकानूनी गतिविधि लगातार चुनौती बनी हुई है। वर्ष 2025 में देशभर में भ्रूण के लिंग की जानकारी देने के 83 मामले दर्ज किए गए, जिनमें अकेले हरियाणा के 64 मामले हैं। यानी … Read more

Haryana में स्वतंत्रता दिवस पर CM सैनी फहराएंगे तिरंगा, हांसी में होगा राज्य स्तरीय समारोह

चंडीगढ़. चंडीगढ़. स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा में होने वाले जिला स्तरीय समारोहों के लिए ध्वजारोहण करने वाले गणमान्य लोगों की सूची जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 15 अगस्त को हांसी में तिरंगा फहराएंगे, जबकि राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष यमुनानगर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करते हुए ध्वजारोहण करेंगे। सरकार … Read more

करनाल में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली खेत में पलटी; 3 की मौत, 2 गंभीर घायल

करनाल. जिले के काछवा-बहलोलपुर मार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। बहलोलपुर गांव के पास भूसा लेने जा रहा एक महिंद्रा 575 ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो … Read more

महेन्द्रगढ़ अवैध खनन मामले में बड़ा मोड़, हाई कोर्ट ने फर्जीवाड़े की जांच CBI को सौंपी

चंडीगढ़. महेंद्रगढ़ जिले में अवैध खनन के संबंध में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में दाखिल एक याचिका की सच्चाई पर उठे सवाल अब और गहरे हो गए हैं। हाई कोर्ट की प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ कि याचिका में जिस व्यक्ति को याचिकाकर्ता बताया गया, उसे न तो याचिका दाखिल होने की जानकारी थी … Read more

यमुनानगर में ₹11.84 करोड़ की जल निकासी योजना अधूरी, हल्की बारिश में ही डूब रहा शहर

यमुना नगर. शहर को जलभराव से बचाने के लिए 11.84 करोड़ रुपये की परियोजना सात साल से अधूरी है। वर्ष 2019 में शुरू हुई योजना के तहत नगर निगम 210 मीटर पाइप लाइन बिछा चुका है। रेलवे को 5.27 करोड़ रुपये भी जमा करवाए जा चुके हैं। इसके बावजूद करीब 70 मीटर काम बाकी है। … Read more

हरियाणा में राशन कार्ड पर बड़ा अपडेट, 6 महीने तक गेहूं-चावल नहीं लिया तो कार्ड हो सकता है बंद

हांसी. हरियाणा में सरकारी राशन कार्ड बनवाने के बाद छह महीने से एक वर्ष तक डिपो से राशन नहीं उठाने वाले परिवार अब नागरिक संसाधन सूचना विभाग (क्रीड) और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के रडार पर आ गए हैं। लंबे समय से बायोमीट्रिक हाजिरी दर्ज नहीं कराने और राशन का उठान नहीं … Read more