बिहार से हरियाणा के लिए सरकारी एसी बस सेवा इस महीने होगी शुरू

पटना बिहार और हरियाणा के बीच रोड कनेक्टिविटी सस्ती और आरामदायक होने वाली है। हरियाणा के लिए बिहार से एसी बसें चलेंगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के छह प्रमंडलों पटना, पूर्णिया, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा एवं भागलपुर से गुरुग्राम, अंबाला, सोनीपत, पानीपत सहित हरियाणा के अन्य शहरों के लिए बसों का नियमित परिचालन होगा। इस … Read more

झारखंड को मिलेगी बड़ी सौगात, इटकी में बनेगा वर्ल्ड-क्लास आयुर्वेद केंद्र

रांची झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक ऐतिहासिक क्रांति होने जा रही है। एम्स की तर्ज पर अब रांची के इटकी में देश का प्रतिष्ठित 'ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदा' (एआईआईए) वर्ल्ड-क्लास हॉस्पिटल, रिसर्च सेंटर और अत्याधुनिक योगा सेंटर का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए इटकी सेनोटोरियम की करीब 50 एकड़ की प्राइम लैंड को … Read more

पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, ग्रामीणों को मिलेंगी सरकारी सुविधाएं

 बिहारशरीफ पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपक प्रकाश ने शुक्रवार को बिहारशरीफ सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता की। उन्‍होंने कहा कि राज्य सरकार पंचायत सरकार भवनों को  मिनी सचिवालय  के रूप में विकसित कर रही है, ताकि ग्रामीणों को अधिकतर सरकारी सेवाएं पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि नालंदा जिले की … Read more

रांची में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार, ₹1.70 लाख बरामद

रांची  तमाड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर, दो इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, एक कीपैड मोबाइल और 1.70 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राजा शिव दत्त मलिक उर्फ राजा … Read more

झारखंड में ₹99 हजार करोड़ निवेश, 14 एमओयू से बढ़ेंगे रोजगार अवसर

रांची नई दिल्ली में दो दिन तक चले नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन के अंतिम दिन गुरुवार को झारखंड में आद्यौगिक विकास को गति देने के लिए 14 एमओयू हुए। इसके तहत राज्य में 99639 करोड़ का निवेश होगा। समापन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह एमओयू सिर्फ कागजी समझौते नहीं, … Read more

खान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला फिर टला, अब 13 जुलाई को होगी सुनवाई

पटना बिहार की राजधानी पटना में कोचिंग विवाद में फैजल खान उर्फ खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर शुक्रवार (10 जुलाई) को भी फैसला नहीं हो सका। जिला एवं सत्र न्यायाधीश के छुट्टी पर होने के चलते मामले की सुनवाई एक बार फिर टल गई। अदालत ने अब अग्रिम जमानत पर आदेश देने की … Read more

बिहार में शिक्षा अधिकारी हर महीने गांव जाकर अभिभावकों से करेंगे संवाद

पटना अब हर महीने में एक दिन गांवों में संबंधित जिले के जिला शिक्षा अधिकारी व प्रखंड शिक्षा अधिकारी सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों के साथ संवाद करेंगे। यह व्यवस्था संस्थागत रूप से लागू करने की तैयारी शिक्षा विभाग कर रहा है। सहयोग शिविर में अलग-अलग जगहों से शिक्षा विभाग से जुड़े … Read more

झारखंड में ब्लड डोनेशन कमेटी गठित, हर जिले में होगी निगरानी

रांची  राज्य सरकार ने प्रदेश में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने और रक्तदान सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने सभी जिलों में ब्लड डोनेशन एंड मानीटरिंग कमेटी के गठन का आदेश जारी किया है। यह कदम झारखंड उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में उठाया … Read more

नेपाल की बारिश से उफनी गंडक, वाल्मीकीनगर बराज से बढ़ाया गया पानी का डिस्चार्ज

पटना नेपाल में हो रही झमाझम बारिश का असर बिहार में दिखना शुरू हो गया है. नदियों का जलस्तर बढ़ने से लोगों के लिए खतरा भी बढ़ने लगा है. गुरुवार को भी नेपाल में लगातार बारिश हुई, जिसके कारण बिहार में गंडक नदी उफन आई. नदी में पानी का बहाव तेज हो गया है. इसकी … Read more

बिहार में मछली के साथ मोती पालन, किसानों की बढ़ेगी आमदनी अब

पटना किसान अब मछली के साथ मोती पालन कर अपनी आमदनी बढ़ा सकेंगे। मोती एवं झींगा पालन को बढ़ावा दिया जाएगा। सरकार की पहल है कि किसान एक साथ कई प्रकार की जलीय कृषि से न सिर्फ अपनी आय बढ़ा सकते हैं, बल्कि यह जलवायु अनुकूल खेती के लिए भी कारगर साबित हो सकता है। … Read more