रूपनगर में सरहिंद नहर का किनारा टूटा, गांवों में घुसा पानी; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

रूप नगर. श्री चमकौर साहिब के नजदीकी गांव भैरों माजरा के पास बुधवार सुबह सरहिंद नहर अचानक एक किनारे से टूट गई। इससे आसपास के कई गांवों में पानी घुसने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। नहर फटने के कारण तीन मोटरसाइकिलें पानी के तेज बहाव में बह जाने की भी सूचना है। … Read more

पूर्व पंजाब CS अनुराग वर्मा को फिर ED का समन, जमीन घोटाले में होगी पूछताछ

जालंधर. पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और वर्तमान अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व विभाग) को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने जमीन घोटाले से जुड़े एक मनी लांन्ड्रिंग मामले में फिर समन जारी कर सात सितंबर को जालंधर स्थित जोनल कार्यालय में पेश होने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले ईडी ने अनुराग वर्मा को 31 अगस्त को … Read more

Khedan Watan Punjab Diyan 2026: QR कोड से होगा खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन, 10 लाख खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

पटियाला पंजाब सरकार ने ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ की तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। खेलों का चौथा सत्र पांच सितंबर को बठिंडा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम से शुरू होगा। इसमें करीब 10 लाख खिलाड़ी 38 खेलों में हिस्सा … Read more

Canada में भारतीयों के लिए बड़ी खुशखबरी, UPI से पैसे भेजना होगा तेज और सस्ता

जालंधर  .कनाडा में बसे पंजाबियों और भारत के बीच मजबूत आर्थिक संबंध हैं। शिक्षा, कारोबार, निवेश और धन भेजने से यह रिश्ता और गहरा हुआ है। भारत और कनाडा यूपीआई के माध्यम से सीमा पार धन भेजने पर बात कर रहे हैं। दुकानदारों को सीधे भुगतान की संभावनाओं पर भी चर्चा जारी है। कनाडा में … Read more

पंजाब सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, DA-DR बकाया भुगतान पर हाईकोर्ट के आदेश को दी चुनौती

चंडीगढ़  पंजाब सरकार ने महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के तीन अगस्त के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। सरकार ने अपनी विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) में कहा है कि वह राज्य कर्मचारियों को समान श्रेणी के केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर टेक-होम (हाथ में … Read more

पंजाब की जेलों में नशे का जाल, 44% कैदी नशे के आदी; हाईकोर्ट ने लिया सख्त रुख

चंडीगढ़  पंजाब सरकार की ओर से दाखिल स्थिति रिपोर्ट के मुताबिक राज्य की जेलों में 35,449 कैदियों में से 15,768 नशे पर निर्भर हैं। यानी करीब 44 प्रतिशत कैदी नशे के आदी हैं। हाईकोर्ट ने स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे गंभीर स्थिति और क्या होगी। सरकार को कैदियों को नशे की निर्भरता … Read more

Chandigarh Border पर पंजाब के किसानों का पक्का मोर्चा, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ पहुंचे; एक तरफ का रास्ता बंद

 चंडीगढ़  मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन का आज दूसरा दिन है। पंजाब के 32 किसान संगठनों की ओर से सात दिन के पक्के मोर्चे के ऐलान के बाद किसानों की संख्या में और इजाफा हुआ। बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ मोर्चे पर पहुंच रहे हैं।  आईसर इंस्टीट्यूट से जगतपुरा की तरफ आने … Read more

Punjab Assembly Election: संगठन मजबूत करने में जुटे राजनीतिक दल, AAP ने एक दिन में की 507 नियुक्तियां

चंडीगढ़  पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों की ओर से धड़ाधड़ नियुक्तियों का दौर जारी है। प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं का जोश बढ़ाने के लिए पार्टियां उन्हें विभिन्न जिम्मेदारियां सौंप रही हैं। दलों को इस बात का भलीभांति आभास है कि चुनाव केवल बड़े नेताओं और … Read more

Punjab Police Transfer: 20 अधिकारियों के तबादले, बड़े प्रशासनिक फेरबदल में किसे कहां मिली तैनाती?

जालंधर पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 8 आईपीएस और 12 पीपीएस अधिकारियों के तबादले व नई तैनातियां की हैं। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। आईपीएस अधिकारियों में गुरप्रीत सिंह भुल्लर को … Read more

पंजाब के स्कूलों में वीरवार को छुट्टी का ऐलान, 3 जिलों के स्कूल रहेंगे बंद

बठिंडा. पंजाब में वीरवार को स्कूलों में छुट्टी की खबर सामने आई है। 3 जिलों बठिंडा, मानसा और बरनाला के सभी प्राइवेट स्कूल 3 सितंबर को बंद रहेंगे। दरअसल, पंजाब भर के प्राइवेट स्कूल और कॉलेज के बस ऑपरेटरों ने 3 सितंबर को बठिंडा में राज्य स्तरीय महापंचायत करने का ऐलान किया है। इसमें सभी … Read more