अमेरिका से डिपोर्ट होकर लौटे हरियाणा के 54 युवक, बेड़ियों में बांधकर लाया गया दिल्ली

दिल्ली/कैथल   अवैध रूप से डंकी रूट के जरिये अमेरिका पहुंचने वाले हरियाणा के 54 युवाओं को अमेरिका ने शनिवार देर रात डिपोर्ट कर भारत भेज दिया। विशेष विमान द्वारा इन युवाओं को दिल्ली एयरपोर्ट पर बेड़ियों में बांधकर लाया गया। अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने इन्हें आधिकारिक प्रक्रिया के तहत भारतीय इमिग्रेशन अधिकारियों के हवाले … Read more

अंबाला का युवक हरजिंदर अमेरिका से डिपोर्ट, फ्लोरिडा में कुक की नौकरी करते समय 25 घंटे तक पैरों में बेड़ियां

 अंबाला हरियाणा के अंबाला जिले के छह युवकों समेत 50 भारतीयों को अमेरिका ने हाल ही में डिपोर्ट कर दिया है. इनमें अंबाला के जगोली गांव के हरजिंदर सिंह भी हैं, जो फ्लोरिडा के जैक्सन वेल में रसोइए की नौकरी करने गए थे. हरजिंदर ने अमेरिका पहुंचने के लिए अपने माता-पिता की मेहनत की कमाई, … Read more

हरियाणा में श्रद्धा का माह: 1 से 25 नवंबर तक गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस की धूम

चंडीगढ़  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को कहा कि हरियाणा सरकार गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में एक से 25 नवंबर तक राज्य भर में कई कार्यक्रम आयोजित करेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह जानकारी दी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, तैयारियों पर चर्चा के लिए यहां … Read more

एएसआई संदीप लाठर के घर पहुंचे हरियाणा के राज्यपाल

जुलाना हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष आज एएसआई संदीप लाठर के घर पहुंचे और उनके परिजनों से मिलकर सांत्वना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने एएसआई के परिजनों से 40 मिनट कर बातचीत की।   राज्यपाल असीम कुमार घोष के जुलाना पहुंचने से पहले एएसआई संदीप लाठर के घर के बाहर और गलियों में पुलिस तैनात … Read more

IPS वाई. पूरन कुमार के घर पहुंचे सीएम सैनी, बोले– दुख की घड़ी में सरकार परिवार के साथ खड़ी है

पंचकूला हरियाणा के सीनियर IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार के लिए रविवार, 26 अक्टूबर को पंचकूला स्थित नाडा साहिब गुरुद्वारे में अंतिम अरदास का आयोजन हुआ। गुरबाणी पाठ के बीच पूरन कुमार की छोटी बेटी अमूल्या और उनके ससुर बी. रतन सिंह शोक संदेश पढ़ते हुए भावुक हो उठे। पूजा-अर्चना में बड़ी संख्या में नेता … Read more

कनाडा में पंजाब की बेटी की दर्दनाक हत्या, PR मिलने ही वाला था

चंडीगढ़  पंजाब के संगरूर से बेहतर भविष्य की तलाश में कनाडा गई 27 वर्षीय अमनप्रीत कौर सैनी की ओंटारियो के लिंकन में हत्या कर दी गई है। कत्ल करने वाले की पहचान मनप्रीत सिंह के रूप में की गई, जिसकी उम्र 27 साल बताई जा रही है। कनाडा पुलिस ने इस मामले में मनप्रीत सिंह … Read more

‘उड़ता हरियाणा’ की उड़ान रुकी! सुरजेवाला ने BJP पर नशे की बढ़ती महामारी को लेकर साधा निशाना

चंडीगढ़  कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा में बढ़ते नशे के प्रसार पर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नायब सरकार के नकारेपन की हरी झंडी तले नशा तस्कर और माफिया हरियाणा को ‘उड़ता हरियाणा’ से ‘उजड़ता हरियाणा’ बना चुके हैं। सुरजेवाला ने तंज कसते … Read more

HHRC ने DGP और स्वास्थ्य महानिदेशक से मांगी रिपोर्ट, पुलिस हिरासत में प्रताड़ना के आरोपों की जांच शुरू

चंडीगढ़  हरियाणा मानव अधिकार आयोग (HHRC) ने पुलिस हिरासत में प्रताड़ना के एक गंभीर मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए हरियाणा पुलिस महानिदेशक (DGP) और स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक से विस्तृत जांच रिपोर्ट तलब की है। आयोग ने निर्देश दिया है कि इस मामले की गहराई से जांच कर 17 दिसंबर तक रिपोर्ट प्रस्तुत की … Read more

झज्जर के औरंगपुर में दर्दनाक हत्याकांड, पिता-पुत्र की हत्या का खुलासा, आरोपी बेटा अशोक गिरफ्तार

झज्जर  झज्जर-गुरुग्राम मार्ग के गांव औरंगपुर (Aurangpur) में करीब ढाई माह पहले हुई पिता और बेटे की हत्या (Father-Son Murder) का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी अशोक (Ashok) को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। हत्या के शिकार 80 वर्षीय खजान सिंह (Khajan Singh) और उनके 30 वर्षीय बेटे संजय (Sanjay) … Read more

हरियाणा DGP का नया आदेश: थानेदारों को दी ‘जन-जागरूकता’ से काम करने की रणनीति

चंडीगढ़  हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने राज्यभर के सभी थाना प्रभारियों (एसएचओ) को सख्त लेकिन प्रेरक लहजे में पत्र लिखा है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि हर थाना अपने क्षेत्र में 31 अक्तूबर तक राष्ट्रीय सुरक्षा के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करे। पत्र में डीजीपी ने स्पष्ट किया है कि पुलिस की असली … Read more