अमृत हरित कार्यशाला 13 जून को रवीन्द्र भवन में, हरित क्षेत्र से जुड़े विषय-विशेषज्ञों के होंगे व्याख्यान

भोपाल  नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा शुक्रवार 13 जून को प्रात: 8:30 बजे राजधानी भोपाल के रवीन्द्र भवन में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला अमृत हरित अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला का उद्देश्य नगरीय क्षेत्रों में हरित क्षेत्र के विस्तार और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों और पहलों का प्रसार करना है। … Read more

संतों ने समाज को दिखाई वो राह, जो कैराना और कांधला जैसी घटना नहीं होने देती: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुजफ्फरनगर  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संतों ने समाज को एकता और जोड़ने की राह दिखाई। वह राह, जो कैराना व कांधला की घटना नहीं होने देती। यह वही राह है, जो हमें सुरक्षा व संरक्षण की गारंटी देती है और उत्थान का मार्ग प्रशस्त करती है। साथ ही सम-विषम परिस्थितियों में लड़ने की … Read more

प्रदेश में पेयजल स्रोतों की सफाई के साथ जनजागरूकता अभियान भी जारी

भोपाल  प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान 30 मार्च से जारी है। अभियान के दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाकर सुखद भविष्य के बारे में बताया जा रहा है। अभियान के दौरान जिले भर में प्राचीन बावड़ियों को चिन्हित कर उनकी मरम्मत और सफाई कार्य हाथ में लिया गया है। प्रदेश में लगातार … Read more

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी करार, दोषी को 20 साल की सश्रम कारावास, 40 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया

महराजगंज श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश पाक्सो कोर्ट पीसी कुशवाहा ने आरोपित उस्मान अली को दोषी सिद्ध किया है। दोषसिद्ध आरोपित को न्यायालय ने 20 वर्ष के सश्रम कारावास और 40 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है । पत्रावली के अनुसार, … Read more

ग्रामोदय से राष्ट्रोदय की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय: मंत्री पटेल

भोपाल  राज्य मंत्रि परिषद की गत दिवस हुई बैठक में 'मुख्यमंत्री मजरा-टोला सड़क योजना' के अंतर्गत 30 हजार 900 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण के लिए 21 हजार 630 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. … Read more

अब सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करना और तंबाकू थूकना अब पांच गुना महंगा पड़ेगा, राष्ट्रपति ने विधेयक को दी मंजूरी

रांची  झारखंड में अब सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करना और तंबाकू थूकना अब पांच गुना महंगा पड़ेगा। ऐसा करते पकड़े जाने वालों पर एक हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके पहले ऐसी हरकतों पर जुर्माने की रकम 200 रुपए तय थी। नए नियमों को लेकर झारखंड विधानसभा में वर्ष 2021 में ही विधेयक पारित … Read more

ऊर्जा मंत्री ने बिजली संबंधी शिकायतों के निपटारे में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त की

भोपाल  ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बिजली संबंधी शिकायतों के निपटारे पर हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रबंध संचालक से लेकर कार्यपालन स्तर तक के सभी अधिकारी रात्रि के समय क्षेत्रों का भ्रमण कर बिजली की वास्तविक स्थिति का आंकलन करें। साथ ही निरीक्षण रिपोर्ट मेरे कार्यालय में … Read more

नियम विरुद्ध स्वीकृति जारी करने पर सहायक यंत्री लालजी चौहान निलंबित

भोपाल  आयुक्त नगरीय विकास एवं आवास श्री संकेत भोंडवे ने नगरपालिक निगम भोपाल में पदस्थ सहायक यंत्री लालजी चौहान को नियम विरुद्ध भवन निर्माण की स्वीकृति जारी करने के आरोप में निलंबित किया है। इस संबंध में अपर आयुक्त श्री कैलाश वानखेड़े ने आज आदेश जारी किये हैं। आयुक्त नगर निगम भोपाल द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव … Read more

सीएम योगी कल विभिन्न बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाएंगे

लखनऊ  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल विभिन्न बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाएंगे। इस मौके पर उन्हें एक लाख रुपये, टैबलेट, प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान करेंगे। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री … Read more

मध्यप्रदेश में बनेंगे कामधेनु निवास, निराश्रित गौवंश के आश्रय का होगा स्थाई समाधान

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा निराश्रित गौवंश की आश्रय समस्या के निराकरण के लिए स्थाई समाधान निकाला गया है। अब प्रदेश में कामधेनु निवास (स्वावलंबी गौशाला) स्थापित होगी, जहां बड़ी संख्या में गौवंश की देखभाल की जाएगी। इसके लिए सरकार द्वारा "मध्यप्रदेश राज्य में स्वावलंबी गौशालाएं (कामधेनु निवास) … Read more