छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक बारिश और आंधी-तूफान की संभावना

रायपुर मई के महीने में गर्मी भीषण रूप ले लेता है, लेकिन इस बार ऐसा फिलहाल नहीं दिख रहा है। बारिश और आंधी-तूफान के कारण गर्मी से राहत बनी हुई है। हालांकि अब अधिकतम तापमान में वृद्धि का दौर शुरू हो रहा है। फिलहाल 2 दिनों तक मेघगर्जन, तेज हवा चलने और वर्षा की संभावना … Read more

रेत पर नहीं, रंगों में रचा गया सपना : रायपुर के युवाओं ने WAVES 2025 में रचा इतिहास

    रायपुर, रायपुर के युवाओं ने अपने हुनर और रचनात्मकता से दुनिया को दिखा दिया कि सपने रेत पर नहीं, रंगों में रचे जाते हैं। ‘एंटैंगल्ड स्टूडियो’ के बैनर तले काम करने वाली इस टीम ने वर्ल्ड ऑडियो विज़ुअल एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) 2025 में भारत के लिए ऐनिमी एनीमेशन श्रेणी में गोल्ड मेडल और वेबटून … Read more

अवैध रेत भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 435 ट्रैक्टर किए जब्त

बिलासपुर पिरैया और नगाड़ाडीह गांव में अवैध रेत भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर राजस्व और खनिज विभाग की टीम ने छापेमारी कर अवैध रूप से डंप की गई लगभग 435 ट्रैक्टर रेत जब्त की। यह ट्रैक्टर अज्ञात व्यक्ति ने 17 अलग-अलग जगहों पर छिपाया हुआ था। … Read more

बिहार विधानसभा चुनाव में 12-15 सीट पर चुनाव लड़ेगी झामुमो

रांची झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में 12-15 सीट पर लड़ने की तैयारी कर रहा है। पार्टी के एक पदाधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पदाधिकारी ने कहा कि हालांकि पार्टी ‘इंडिया' गठबंधन के अपने सहयोगियों के साथ चर्चा के बाद अंतिम निर्णय लेगी। पार्टी महासचिव एवं प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय … Read more

भारत व पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते चंडीगढ़ प्रशासन ने सख्त एडवाइजरी जारी की

चंडीगढ़ भारत व पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते चंडीगढ़ प्रशासन ने सख्त एडवाइजरी जारी की है। तनावपूर्ण माहौल के चलते शहर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सख्त आदेश जारी किए गए हैं। लोगों से कहा गया है कि, वह रात 7 बजे के बाद बाजार को बंद कर दें। इसके साथ … Read more

जब एकता सबसे बड़ी जरूरत उस वक़्त नफरती मुहिम चलाना शर्मनाक हरकत

अनेक संगठनों ने साझा अभियान चलाने का संकल्प लिया भोपाल भोपाल के नागरिकों तथा जनता के विभिन्न समुदायों के  बीच काम कर रहे अनेक संगठनों तथा व्यक्तियों ने एक बैठक कर कतिपय विघ्न संतोषी संगठनों द्वारा तेज  किये गए उन्मादी अभियान, अफवाहों और लोगों के बीच आपसी निजी रिश्तों को भी विभाजन का मुद्दा बनाकर … Read more

पाकिस्तान पर भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद हरियाणा हाई अलर्ट पर, 48 घंटे के अंदर करना होगा ये काम

हरियाणा पाकिस्तान पर भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद हरियाणा हाई अलर्ट पर है। अब हरियाणा के सभी गांवों में सार्वजनिक जगह पर बिल्डिंग के ऊपर सायरन लगेंगे। पंचायती विभाग ने 48 घंटों में सायरन इंस्टॉल करने का आदेश जारी किया है। इससे पहले सरकार ने हेल्थ, पुलिस और फायर ब्रिगेड विभाग के अधिकारियों और … Read more

स्वच्छता के बाद इंदौर शहर देश का पहला भिखारी-मुक्त शहर बन गया

 इंदौर मध्य प्रदेश का इंदौर शहर एक बार फिर मिसाल बन गया है. अब स्वच्छता के बाद यह शहर देश का पहला भिखारी-मुक्त शहर (Beggar-Free City) बन गया है. प्रशासन की पहल और योजनाबद्ध अभियान की बदौलत शहर की सड़कों से करीब 5000 भिखारियों को हटाकर उन्हें रोजगार और पुनर्वास दिया गया है. एजेंसी के … Read more

पाकिस्तान का अंतिम फैसला कर देना चाहिए : डिप्टी सीएम शर्मा

रायपुर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. दोनों ही देशों ने गुरुवार को एक-दूसरे पर एक्शन का दावा किया, वहीं भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने पाकिस्तान को घुटनों पर लाकर खड़ा कर दिया है. छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भारतीय सेना की जमकर सराहना … Read more

बाइक सवार तीन युवकों को हाइवा ने कुचला, 2 ने तोड़ा दम

जहानाबाद बिहार के जहानाबाद में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। वहीं इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और एक शख्स घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, घटना गुरूवार रात परस बिगहा थाना क्षेत्र के कसमा गांव के पास की है। मृतकों की पहचान मिंटू कुमार और भोला कुमार के रूप … Read more