देश में शनिवार 10 मई तक 27 एयरपोर्ट बंद, 430 उड़ानें रद, विदेशी एयरलाइंस ने बदले मार्ग नई दिल्ली ऑपरेशन सिंदूर के बाद बदलते हालात को देखते हुए गुरुवार को घरेलू एयरलाइंस ने 430 उड़ानें रद कर दी हैं। जबकि शनिवार 10 मई तक के लिए 27 एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं। आंकड़ों के हिसाब से रद की गई उड़ाने देश में कुल उड़ानों का तीन प्रतिशत हैं। उड़ानों पर नजर रखने वाले प्लेटफार्म फ्लाइटराडार24 के अनुसार, पाकिस्तान और भारत के पश्चिमी गलियारे के ऊपर का एयरस्पेस नागरिक उड़ानों के लिए तकरीबन खाली है। विदेश मंत्रालय की तरफ से बड़ा एलान उड़ानों के लाइव पाथ और कैंसल के आंकड़ों को जारी करने वाले फ्लाइटराडार24 के अनुसार, ”पाकिस्तान और भारत के पश्चिमी गलियारे का जम्मू-कश्मीर और गुजरात के ऊपर का एयरस्पेस नागरिक उड़ानों के लिए खाली है क्योंकि विमानन कंपनियों ने इसे संवेदनशील क्षेत्र घोषित कर दिया है।” वहीं, विमानन कंपनियों ने बुधवार को भी 300 से ज्यादा उड़ानें रद कर दी थीं और उत्तरी एवं पश्चिमी भारत में 21 एयरपोर्ट बंद कर दिए गए थे। प्रेट्र के अनुसार, अधिकांश विदेशी एयरलाइंस ने भी एयरस्पेस में प्रतिबंध के कारण पाकिस्तान के ऊपर उड़ानें बंद कर दी हैं। जर्मनी की लुफ्थांसा ने गुरुवार को कहा कि कंपनी ताजा हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। सप्ताह में पांच भारतीय शहरों में 64 उड़ानें संचालित करने वाली कंपनी ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए लुफ्थांसा अगले आदेश तक पाकिस्तान के एयरस्पेस में नहीं जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप कुछ मार्गों पर भारत समेत एशियाई देशों के लिए जाने वाली उड़ानों का समय बढ़ जाएगा। सभी यात्रियों से निवेदन है कि वे घर से निकलने से पहले उड़ान का समय सुनिश्चित कर लें। ब्रिटिश कंपनी वर्जिन अटलांटिक ने भी पाकिस्तानी एयरस्पेस के ऊपर उड़ानें बंद कर दी हैं, जिसके चलते पूर्वनिर्धारित लंदन-दिल्ली की उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ रहा है। हर सप्ताह 35 उड़ानों का संचालन कंपनी भारतीय शहरों के लिए 35 साप्ताहिक उड़ानों का संचालन करती है। कौन से एयरपोर्ट हैं बंद हिंडन, ग्वालियर, श्रीनगर, जम्मू, लेह, चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, हलवारा, पठानकोट, भुंटर, शिमला, गग्गल, धर्मशाला, किशनगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, मुंद्रा, जामनगर, राजकोट, पोरबंदर, कांडला, केसोड़, भुज।

 नई दिल्ली  ऑपरेशन सिंदूर के बाद बदलते हालात को देखते हुए गुरुवार को घरेलू एयरलाइंस ने 430 उड़ानें रद कर दी हैं। जबकि शनिवार 10 मई तक के लिए 27 एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं। आंकड़ों के हिसाब से रद की गई उड़ाने देश में  कुल उड़ानों का तीन प्रतिशत हैं। उड़ानों पर नजर … Read more

इंडियन नेवी ने कराची पोर्ट को किया तबाह, पाकिस्तान पर भारत का समुद्री अटैक

 नई दिल्ली   भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के कराची पोर्ट को तबाह कर दिया है. नौसेना ने समुद्री हमले में कराची पोर्ट पर ताबड़तोड़ मिसाइलें दागी हैं. इन हमलों में कराची पोर्ट बताया जा रहा है की पूरी तरह से तबाह कर दिया गया है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से बढ़े तनाव के … Read more

‘हर हमले का जोरदार जवाब देंगे’, PAK अटैक के बीच जयशंकर ने EU, इटली से की बात

नईदिल्ली जम्मू-कश्मीर समेत भारत के कुछ राज्यों में पाकिस्तान की ओर से अटैक किया गया. इन अटैक्स को भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने नाकाम कर दिया. भारत ने पाकिस्तान के एक एफ-16 विमान और दो JF 17 विमानों को मार गिराया. साथ ही जम्मू-कश्मीर के उधमपुर और राजस्थान के जैसलमेर में ड्रोन हमलों को … Read more

पाक का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह, भारत का लाहौर पर बड़ा हमला, अंधेरे में डूबा पाकिस्तान

नई दिल्ली पाकिस्तान ने देर रात जम्मू, पठानकोट और जैसलमेर समेत कई शहरों पर हमला करने की कोशिश की, हाालंकि भारत की S-400 वायु रक्षा प्रणाली ने पाकिस्तान की 8 मिसाइलों को मार गिराया है. इसके साथ ही पाकिस्तान के तीन फाइटर जेट मार गिराए हैं, इसमें दो JF-17 और एक F-16 फाइटर जेट शामिल … Read more

पाकिस्तान एयरफोर्स का AWACS विमान पंजाब प्रांत में किया ध्वस्त, PAK के तीन फाइटर जेट

नई दिल्ली भारत ने पाकिस्तान के दो JF-17 और एक F-16 फाइटर जेट को मार गिराया है, साथ ही पाकिस्तान एयरफोर्स का AWACS विमान पंजाब प्रांत में ध्वस्त कर दिया. पाकिस्तान ने जम्मू स्थित एयरस्ट्रिप पर रॉकेट हमला किया, लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने इसे नाकाम कर दिया. भारत की S-400 ने 8 पाकिस्तानी … Read more

भारत-PAK तनाव के चलते इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन को बीच में ही स्थगित किया जा सकता है

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन को बीच में ही स्थगित किया जा सकता है. भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच ये बड़ी खबर सामने आई है. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) की बैठक इसे लेकर जारी है. बीसीसीआई की पहली प्राथमिकता विदेशी खिलाड़ियों को घर भेजने की है. भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते 8 … Read more

खुशियों से भरी बारात का कारवां बदला मातम में, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो युवतियों समेत 5 की दर्दनाक मौत

बूंदी खुशियों से भरी बारात का कारवां कब मातम में बदल जाएगा, किसी ने सोचा नहीं था। बूंदी जिले के लाखेरी रोड पर गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिसमें दो युवतियों, दो महिलाओं और एक मासूम बच्ची समेत 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हुए … Read more

पाकिस्तान का सबसे ताकतवर फाइटर जेट भारत ने मार गिराया, F-16 फाइटर जेट को सबसे भरोसेमंद

नई दिल्ली F-16 एक हल्का, सस्ता लेकिन बेहद ताकतवर फाइटर जेट है. इसकी सबसे खास बात है इसका फ्लाई-बाय-वायर सिस्टम, जिससे पायलट इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल से विमान चलाता है. यह जेट 6 एअर-टू-एअर मिसाइलें ले जा सकता है और इसकी अधिकतम स्पीड मैक 2 है. इसकी सीट 30 डिग्री पर झुकी होती है जो पायलट पर … Read more

कर्नाटक के हावेरी जिले में एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत, 2 घायल

हावेरी कर्नाटक के हावेरी जिले में एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। यह हादसा ब्यादगी तालुक के मोटेबेन्नूर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर हुआ, जब एक कार ने ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। पुलिस के अनुसार, हादसा इतना भयावह था … Read more

जम्मू, पठानकोट से जैसलमेर तक पाक ने दागे रॉकेट-ड्रोन और मिसाइल, S-400 ने किया सबको नाकाम, बौखलाया पाकिस्तान

नई दिल्ली ऑपरेशन सिंदूर और दूसरे दिन अपने HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह किए जाने से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। आज देर शाम पाकिस्तान की तरफ से जम्मू से लेकर पठानकोट एयरबेस, फिरोजपुर, जैसलमेर, माधोपुर और शाहपुर में ड्रोन , रॉकेट और मिसाइलें दागी गईं, जिसे भारतीय सेना और एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम … Read more