कमरुद्दीन नगर के एक प्लास्टिक के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची 21 दमकल की गाड़ियां

  Delhi fire : दिल्ली के कमरुद्दीन नगर में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, यहां एक प्लास्टिक के गोदाम में आग लग गई है। आग की सूचना मिलते ही दमकल की 21 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। खबर लिखे जाने तक किसी भी तरह के भारी नुकसान … Read more

अमीर बनने के लिए आपने सुना होगा की लोग अमीर घर में शादी कर लेते है मगर क्या आपने कभी ये सुना है की अमीर बनने के लिए और अमीर लोगो की सम्पत्ति हड़पने के लिए किसी ने 10 शादिया कर ली हो। मामला चौकाने वाला है मगर सच है। गाजियाबाद के मुरादनगर में यूएमआईटी कॉलेज की चेयरपर्सन डॉ. सुधा सिंह की संपत्ति हड़पने के लिए ऐसी ही बड़ी साजिश रची गई। जिसके लिए उनके मंदबुद्धि बेटे का इस्तेमाल किया गया और उससे शादी रचाई गई। आपको बता दे की लूटेरी दुल्हन का नाम प्रीती है और ये उसकी पहली या दूसरी नहीं बल्कि 10वीं शादी है। अमीरजादों की संपत्ति हड़पने के लिए शातिर युवती ने 10 शादियां कर डालीं। और इस बार भी उसके निशाने पर गाजियाबाद में यूआईटी कॉलेज की चेयरपर्सन सुधा सिंह की 200 करोड़ की संपत्ति थी, पर गिरोह के मास्टरमाइंड सचिन की गिरफ्तारी से साजिश विफल हो गई। दरअसल मामला कुछ इस तरह से है की इस पूरी जालसाज़ी को चलाने वाला मास्टरमइंड मसूरी के नूरपुर गांव का निवासी हिस्ट्रीशीटर सचिन है। जिसके गिरोह में नूरपुर की निवासी उसकी बहन प्रवेश, रोहतक की प्रीति और दिल्ली की हरीदास कॉलोनी की नीलम शामिल हैं।ये चारो मिलकर अमीरलोगो की तलाश करते फिर जिनकी शादी किसी वजह से नहीं हो पा रही होती थी उनके घर प्रीती को सहायिका के तौर पर काम पे लगा कर खुद उसके रिश्तेदार बन जाते थे। नीलम प्रीती की मौसी बनकर जाती उनकी शादी कराती थी फिर वे उनकी संपत्ति हड़प लेते थे। और ऐसा ही उन्होंने डॉ सुधा सिंह की संपत्ति हड़पने के लिए भी किया क्योकि उन्हें मालूम था की सुधा सिंह को गंभीर बीमारी है और वह ज्यादा दिन जीवित नहीं रहेंगी। ऐसे में उन्होंने इस बात का फायदा उठाया और अपनी तैयारियों में लग गए। सचिन की बहन प्रवेश यह जानती थी कि सुधा सिंह अपने मंदबुद्धि बेटे की तरफ से बहुत चिंतित रहती हैं। ऐसे में प्रवेश ने ही जाल बुना। उसने सुधा सिंह से कहा कि वह अच्छी घरेलू सहायिका दिला देगी। जिसके बाद प्रीति ने साजिश को अंजाम देते हुए सुधा सिंह के बेटे से नजदीकी बढ़ाई। मौका पाकर एक दिन अस्पताल के एक कमरे में उसने लड़के के गले में माला डाल दी। उससे अपने गले में माला डालने के लिए कहा। उसने ऐसा ही किया। इस दौरान के फोटो खींचकर रख लिए गए। न ही कोई मंत्र पढ़े गए और न ही फेरे लिए गए, मगर दोनों की शादी हो गई। सुधा सिंह को नहीं बताया गया कि माला डालकर फोटो खिंचवाए गए हैं। उनके बेटे से बार-बार यह कहा जा रहा था कि उसकी शादी प्रीति से हो गई है। सचिन ने इसकी भी तैयारी कर ली थी कि आधार कार्ड, पैन कार्ड में प्रीति का नाम सुधा सिंह के बेटे की पत्नी के रूप में दर्ज कराना है ताकि समय आने पर 200 करोड़ की संपत्ति पर दावा किया जा सके। सुधा सिंह की मौत के बाद उनकी बड़ी बेटी डॉ. आकांक्षा सात अगस्त को घर आईं। इसके बाद उन्हें प्रीति ने शादी की फोटो दिखाई। जिसपर डॉ. आकांक्षा सिंह ने पुलिस में मामले की शिकायत की और शातिरों से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने तहरीर में एक गनर घर की सुरक्षा और एक गनर उनकी सुरक्षा में तैनात करने की मांग की है। आपको बता दे की डॉ सुधा की कुल संपत्ति की बात की जाय तो गाजियाबाद में उनके दो कॉलेज हैं। इसमें एक कॉलेज मुरादनगर गंगनहर पर 30 बीघे से ज्यादा जमीन पर है वही दूसरा कॉलेज और कॉम्प्लेक्स मोदीनगर कस्बे की प्राइम लोकेशन राज चौपला के पास है। इसकी कुल संपत्ति करीब 200 करोड़ रुपये से ज्यादा बैठती है। इस पुरे मामले में जो एहम बात है की एक सहायिका जिसे घर में काम के लिए रखा जा रहा है उसका सत्यापन न ही पुलिस द्वारा कराया गया और न ही इसकी आवश्यकता ही समझी गई। जबकि कई बार इस तरह के मामले सामने आते है जहा आरोपी सहायक के रूप में रहकर घटना को अंजाम दे देता है। इसलिए जरुरी है की घरेलू सहायक या सहायिका अथवा कार्यालय में कोई सहायक रखने से पहले उसका पुलिस से सत्यापन अवश्य कराया जाना चाहिए। बल्कि इसके लिए तो अब ऑनलाइन फॉर्म भी भरने की सुविधा उपलब्ध है। थोड़ी बहुत लापरवाही ही ऐसे लोगो को प्रोत्साहित और घटनाओ को अंजाम देती है।

  अमीर बनने के लिए आपने सुना होगा की लोग अमीर घर में शादी कर लेते है मगर क्या आपने कभी ये सुना है की अमीर बनने के लिए और अमीर लोगो की सम्पत्ति हड़पने के लिए किसी ने 10 शादिया कर ली हो। मामला चौकाने वाला है मगर सच है। गाजियाबाद के मुरादनगर में … Read more

10 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी की कार्रवाई, शराब घोटाले में आप सांसद संजय सिंह गिरफ्तार

  ED Arrested Sanjay Singh: दिल्ली शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार सुबह आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह के दिल्ली आवास पर छापा मारा। यह तलाशी शराब घोटाला मामले में हुई। दोपहर के बाद ईडी ने संजय सिंह को गिरफ्तार लिया। करीब 10 घंटे पूछताछ के बाद ईडी ने यह … Read more

यात्रीगण कृपया ध्यान दे , अब से गाजियाबाद में रुकेगी नई दिल्ली-वाराणसी स्पेशल, नई दिल्ली-फिरोजपुर के लिए चलेगी स्पेशल रेलगाड़ी

  RAILWAY NEWS UPDATE : यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख रेलवे ने नई दिल्ली स्टेशन से फिरोजपुर कैंट के लिए स्पेशल रेलगाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। रेलगाड़ी बरास्ता फरीदकोट, कोट कपूरा, गंगसर जैतो, बठिंडा, मानसा, बुढलाडा, बरेटा, जाखल, जींद, पानीपत, समालखा व भोड़वाल माजरी चलेगी। रेलगाड़ी संख्या 04662 फिरोजपुर- नई दिल्ली स्पेशल … Read more

वायु प्रदूषण की निगरानी और शिकायतों का होगा निवारण , आज से राजधानी में 24 घंटे काम करेगा ग्रीन वॉर रूम

  देश की राजधानी दिल्ली में मौसम के बदलाव के साथ बढ़ रहे प्रदूषण स्तर की रोकथाम के लिए मंगलवार से ग्रीन वॉर रूम 24 घंटे सातों दिन काम करेगा। इस कक्ष से वायु प्रदूषण की निगरानी और शिकायतों के निवारण किया जाएगा। आपको बता दे की साल 2020 में लॉन्च किए गए इस कक्ष … Read more

तीन आईएसआईएस आतंकियों की तलाश जारी , राजधानी में एनआईए की छापेमारी

  पिछले दिनों एनआईए ने गैंगस्टर और खलिस्तानी-आतंकियों के खिलाफ बड़ा फैसला लेते हुए देश के कई राज्यों में छापेमारी की थी। गैंगस्टरों की तलाश में एनआईए ने दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और उत्तराखंड के 50 से ज्यादा इलाकों में छापेमारी की थी। और अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) दिल्ली में आईएसआईएस … Read more

20 घंटे कोल्ड्रिंक पे रहा चोर शोरूम के अंदर , फिर वारदात को दिया अंजाम

  देश भर में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला हाईप्रोफाइल चोर लोकेश श्रीवास उर्फ गोलू का चोरी करने का तरीका भी अनोखा है। वह आराम से वारदात को अंजाम देता है। चोरी की वारदात करने से पहले वह घंटों भूखा रहता है। सुनकर अजीब लग रहा है मगर ये सच है। हर … Read more

‘साफ हो रही दिल्ली की हवा, प्रदूषण स्तर में आई कमी’ – मुख्यमंत्री केजरीवाल

  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह बात कही है की देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण स्तर में कमी आई है। इसके साथ उन्होंने ये भी बताया है की आखिर कैसे कमी आई है , इसका कारण क्या है। उन्होंने बताया कि कई शहरों के मुकाबले दिल्ली की हालत अच्छी है। इलेक्ट्रानिक … Read more

राजधानी में 25 करोड़ की हुई चोरी से उठा पर्दा , 25 किलो सोना बरामद

छत्तीसगढ़ पुलिस ने शातिर चोर लोकेश श्रीवास और उसके साथी शिवा चंद्रवंशी को पकड़ लिया है। पुलिस ने शातिर चोर लोकेश श्रीवास को 25 किलो सोना के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस को लोकेश श्रीवास के पास से 25 किलो सोना के अलावा नगदी और अन्य जेवरात भी बरामद हुए हैं। दुर्ग … Read more

चरण सेठी बने शास्त्री नगर भारतीय जनता पार्टी के नए मंडल अध्यक्ष

भाजपा  दिल्ली प्रदेश द्वारा बुधवार देर शाम को दिल्ली के नए मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा जारी कर दी गई है । 14 जिलो में 231 नये मण्डल अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा कर दी गई है । जिसके अंतर्गत सदर बाजार विधानसभा के अंतर्गत आने वाले एवं चांदनी चौक जिला के अंतर्गत आने … Read more