एमपी में बारिश का अलर्ट: उज्जैन समेत 13 जिलों में भारी वर्षा की संभावना, गुना सबसे आगे

भोपाल  मध्यप्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने राज्य में अगले तीन दिनों तक तेज बारिश की संभावना जताई है. मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की एक्टिविटी के चलते कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है. मध्य प्रदेश में मानसून (monsoon) अब रौद्र रूप … Read more

कांग्रेस नेता के घर ED का छापा, 12 करोड़ कैश और 6 करोड़ की ज्वेलरी बरामद

बेंगलुरु ऑनलाइन गेमिंग बिल संसद में पास होने के सिर्फ एक दिन बाद ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कर्नाटक कांग्रेस नेता के. सी. वीरेंद्र के घर से 12 करोड़ रुपये कैश बरामद किए हैं. कैश के अलावा 6 करोड़ रुपये की ज्वेलरी भी ईडी ने जब्त की है. ईडी ने चितदुर्गा जिले से कांग्रेस विधायक … Read more

जन्माष्टमी पर कैदियों को तोहफा: 14 हजार बंदियों की सजा माफ, CM डॉ. यादव का आदेश

गंभीर अपराध के दोषी बंदियों की सजा यथावत रहेगी भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जेल विभाग को प्रदेश की जेलों के पात्र दंडित बंदियों की सजा में लगभग 60 दिन की छूट देने के निर्देश दिए हैं। सजा में दी गई इस छूट से विभिन्न जेलों में बंद 21 … Read more

नशामुक्त समाज की नई ताकत बनीं जीविका दीदियां

पटना  जीविका दीदियां बिहार की नई ताकत बन कर उभरीं हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में शुरू हुई ‘जीविका’ योजना की वजह से न केवल बिहार की महिलओं को आर्थिक मजबूती मिल रही है बल्कि वो बिहार के विकास की मजबूत कड़ी बन चुकी हैं। इतना ही नहीं जीविका समूहों से जुड़ी महिलाएं सामाजिक … Read more

नर्मदापुरम में बाघ का शिकार, जंगल से मिला शव, पंजा गायब

नर्मदापुरम  मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में तवा नदी के किनारे बढ़ चापड़ा गांव के करीब शुक्रवार को एक बाघ का शव मिला। पंजा गायब होने से शिकार की आशंका जताई गई है। जिले में 10 दिनों में दूसरे बाघ का शव मिला है। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर ऋषभा नेताम ने बताया कि … Read more

छापे के डर से इंजीनियर ने जला दिए 20 लाख, घर से 40 लाख कैश और महंगी घड़ियां जब्त

पटना  बिहार पुलिस ने ग्रामीण निर्माण विभाग के एक अधीक्षण अभियंता को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया और आवास से 40 लाख रुपये नकद, जिसमें बड़ी संख्या में जले हुए नोट भी शामिल हैं, बरामद किए. बताया जाता है कि नकदी राशि को शौचालय, पानी की टंकी और रसोईघर के अपशिष्ट निकास पाइप में … Read more

चंडीगढ़ में बनेगी सिफ्ट सिटी, गुजरात की गिफ्ट सिटी की तर्ज पर होगा हाईटेक फाइनेंस-टेक हब

चंडीगढ़ गुजरात के गिफ्ट सिटी की तर्ज पर चंडीगढ़ में सिफ्ट सिटी बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। यूटी प्रशासन ने केंद्र सरकार को इस संबंध में एक आधिकारिक नोट भेज दिया है। इस हाईटेक फिनटेक हब के लिए प्रशासन ने कंसल्टेंट नियुक्त कर लिया गया है और 30 नवंबर तक डीपीआर तैयार करने … Read more

झारखंड में मानसून का कहर: तेज बारिश से 5 मौतें, दर्जनों घायल

रांची  झारखंड में मानसून लगातार सक्रिय देखने को मिल रहा है। राज्य में लगातार हो रही भारी बारिश ने कहर बरपाया है। बारिश से हुई अलग-अलग घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 1 व्यक्ति लापता है। इसके अलावा कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सरायकेला-खरसावां … Read more

MLA पूजा पाल का आरोप: “मेरी हत्या हुई तो सपा जिम्मेदार” – चिट्ठी में अखिलेश यादव को लिखा संदेश

कौशांबी  यूपी में कौशांबी जिले की चायल सीट से विधायक पूजा पाल ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को चिट्ठी लिखी है. इस चिट्ठी में उन्होंने अपनी हत्या की आशंका जताई है. उन्होंने साफ कहा है कि यदि मेरी हत्या होती है तो इसके लिए समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव जिम्मेदार होंगे. पूजा पाल … Read more

दिग्विजय सिंह ने खोला कमलनाथ सरकार गिरने का राज: शायद मेरी कुंडली में है दुर्भाग्य

भोपाल  पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश में 5 साल पहले कांग्रेस सरकार गिरने पर खुलकर बातचीत की और कमलनाथ को जिम्मेदार ठहराया है. दिग्विजय ने आरोप लगाया कि कमलनाथ ने ज्योतिरादित्य सिंधिया की वो मांग नहीं मानी, जिस पर डिनर के दौरान सहमति बनी थी. इसी कारण सरकार गिर गई. … Read more