दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच भड़क, 21 कैदी घायल

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच एक बार फिर गैंगवार हुई है। इसमें करीब 21 कैदी घायल हो गए। जेल प्रसाशन से मिली जानकारी के मुताबिक तिहाड़ जेल संख्या-8 में कैदी आपस में भिड़ गए। इस दौरान मारपीट में कई कैदियों ने खुद को घायल कर लिया है। जानकारी के अनुसार कैदियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए तिहाड़ में चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके बावजूद ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं।

Spend a Day in Tihar Jail - Delhi | Holidifyआपको बता दे की सुरक्षा के लिहाज से जेल के वार्डों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है।
इनमें जनरल वार्ड, स्पेशल सिक्योरिटी वार्ड व हाई रिस्क सिक्योरिटी वार्ड शामिल हैं। कुल 975 कैमरों से जेल की निगरानी की जा रही है। साथ ही 80 अधिकारियों के अलावा एक हजार से अधिक जेलकर्मी तैनात हैं।
देश की सबसे सुरक्षित जेलों में तिहाड़ जेल को इन दिनों अपराधों का गढ़ बना हुआ है। जेल अंदर से आए दिन गैंगवार और झड़प के मामले सामने आते रहते हैं। इतना ही नहीं हाल ही में जेल के भीतर कैदियों की हत्या की भी खबरें सामने आई हैं। जानकारी के अनुसार 2 मई को तिहाड़ जेल की संख्या-9 में कुछ लोगों ने रोहिणी कोर्ट शूटआउट के आरोपी गैंगस्टर सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया पर सूए से ताबड़तोड़ 92 वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। प्रशासन को इस तरफ ध्यान देने की आवशयकता है ताकि इस तरह की घंटनाएँ आगे से ना हो।

Office Desk
Author: Office Desk

Leave a Comment