राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज इलाके से एक शर्मनाक घटना सामने आई हैं। यहां एक नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ करने पर दिल्ली पुलिस ने 22 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी की शिनाख्त उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी शादाब खान के रूप में हुई है।
दरअसल, यह पूरा मामला 24 अगस्त का हैं, जब पीड़िता के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि लड़की अपनी बहन के साथ बाजार में सामान खरीदने गई थी। इसी दौरान उसने देखा कि एक अज्ञात युवक उनका पीछा कर रहा है। पीड़िता ने बताया कि घर लौटने के बाद भी वही युवक मोहल्ले के चौक तक उनके पीछे-पीछे आया और वहां खड़े होकर अशोभनीय इशारे करने लगा।
इसके बाद जब उसके पिता ने उसे दोबारा दुकान पर भेजा तो लड़की ने देखा कि आरोपी चौक पर ही मौजूद था और दोबारा उसे परेशान करने लगा था। जिसके बाद पडिता ने तुरंत इसकी जानकारी अपने पिता को दी। परिजनों ने तुरंत ही आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पहाड़गंज थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78 (स्टॉकिंग) और POSCO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया हैं।
डीसीपी (सेंट्रल) निधिन वलसन के मुताबिक, इस जानकारी मिलते ही पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी निगरानी के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर भी पूछताछ शुरू की। जिसके आधार पर आरोपी की पहचान की गई और शिकायत दर्ज होने के महज 12 घंटो के भीतर आरोपी को धर दबोचा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं व अब वह यह जांच कर रही हैं कि आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड तो नहीं है।