किसी भी समस्या का समाधान कभी भी आत्महत्या या फिर किसी की जान लेना नहीं होता हैं। आत्महत्या करना एक अपराध की श्रेणी में आता हैं। लेकिन लोग अपनी रोजमर्रा की समस्याओ से इतना ऊब जाते हैं कि समस्या का समाधान करने की जगह वे खुदखुशी करना ज्यादा पसंद करते हैं। उत्तर प्रदेश के अलीगढ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं। यहाँ प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाले 24 वर्षीय शिक्षक और उसी स्कूल में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा ने एक ओयो होटल में जहर खाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा हैं दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध था। घर वालो को दोनों के संबंधो के बारे में पता चल गया था जिसके चलते प्रतिबंध भी लगाया गया था। इसके बावजूद भी दोनों एक-दूसरे से मिला करते थे।
पुलिस के मुताबिक,मृतक युवक की पहचान ज्वालाजीपुरम निवासी के रूप में हुई है,जो कि एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक था। किशोरी की पहचान भी उसी स्कूल की 14 वर्षीय कक्षा 8 की छात्रा के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। इसकी शुरुआत स्कूल में शुरू हुई थी,जब युवक स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत था और किशोरी उसी स्कूल में पढ़ती थी। बताया जा रहा हैं कि बाद में छात्रा उसकी ट्यूशन क्लास में भी जाने लगी, जिससे दोनों के बीच और नज़दीकियां बढ़ने लगी। करीबन तीन महीने पहले परिजनों को इसकी भनक लगी तो परिजनों ने छात्रा का ट्युशन क्लास जाना बंद करवा दिया और स्कूल में भी सख्ती बरती गई। मगर इसके बावजूद भी दोनों स्कूल में एक-दूसरे से मिलते जुलते रहे।
5 मई को छात्रा सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन स्कूल पहुंचने के बाद टीचर उसे लेकर ओयो होटल चला गया। दोनों सुबह 8:40 बजे से ही होटल के उसी कमरे में रुके हुए थे। उसी दिन शाम करीब 6:00 बजे पुलिस को कॉल के जरिए सूचना मिली कि खेरेश्वर पुलिस चौकी क्षेत्र के पास एक OYO होटल के रूम में एक युवक और किशोरी का शव पड़ा हुआ हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि दोनों की हालत गंभीर थी और कमरे में जहर की बोतल भी पड़ी हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच की और इस घटना की सूचना दोनों के परिजनों को दी। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं और पुलिस होटल के स्टाफ से पूछताछ कर रही है।