दिल्ली से एक सनसनीखेज़ वारदात सामने आई हैं। जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया हैं। यहाँ एक 24 वर्षीय महिला से गैंगरेप किया गया,घटना मूलचंद मेट्रो स्टेशन के पास की हैं। पुलिस ने इस मामले में एक रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया हैं,जबकि पुलिस दो अन्य आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं। पकडे गए आरोपी की शिनाख्त 28 वर्षीय बंटी सिंह के रूप में हुई हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी बंटी ने पहले महिला को धमकाया उसके बाद युवती को पार्क किए गए रिक्शों के झुंड के पीछे ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल चेकअप एम्स में कराया,जिसमे बलात्कार की पुष्टि हुई हैं। वहीं पीड़िता के शरीर पर कई चोटों व दांतो के निशान पाए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि महिला ने शुरुआत में अपनी उम्र 18 वर्ष बताई थी और कहा था कि वह पिछले एक महीने से मेट्रो पुल के नीचे रह रही थी। लेकिन पहचान पत्र मिलने के बाद उसकी उम्र 24 साल पाई गई हैं। बताया जा रहा हैं कि पीड़िता को अपना बयान दर्ज करवाने में परेशानी हो रही थी, जिसके लिए एक बंगाली अनुवादक की मदद ली गई। पीड़ित महिला पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले की रहने वाली है और वह 1 अप्रैल से लापता थी। फिलहाल पुलिस दोनों संदिग्धों से पूछताछ कर रही हैं और इस मामले की जांच जारी हैं।