यमुना विहार।
राजधानी दिल्ली के यमुना विहार इलाके में एक बभीषन हादसा हो गया, जहां एक पिज्जा हट के आउटलेट में अचानक भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह हादसा सोमवार की देर रात हुआ, जब एक छोटा एलपीजी सिलेंडर फट गया। हालांकि, फायर ब्रिगेड और पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इमारत में शॉर्ट सर्किट की वजह से सिलेंडर में विस्फोट हुआ, जिसके कारण यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, एक कर्मचारी बिल्डिंग में एमसी (मेन सर्किट) बंद करने गया था, तभी अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। इसके चलते पास में रखा छोटा गैस सिलेंडर फट गया। पास में ही एक टी स्टॉल था,वह भी आग की चपेट में आ गया, जिससे वहां रखे बर्तन पूरी तरह जलकर काले हो गए। साफ़ तौर पर देखा जाए तो काफी नुक्सान हुआ हैं।
इस हादसे में एक कर्मचारी को बचाने की कोशिश में चार अन्य लोग भी आग की लपटों में घिर गए और बुरी तरह झुलस गए। घायलों को तुरंत नजदीकी जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। कर्मचारियों की तत्परता और कड़ी मेहनत से फायर ब्रिगेड और पुलिस के पहुंचने से पहले ही आग पर नियंत्रण पा लिया गया।