आगरा में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

कई बार हम रिश्तो को बचाने के चक्कर में हो रही आपराधिक घटनाओ को नज़रअंदाज़ कर देते हैं और यही लापरवाहियां हमारे मासूम बच्चो को भुगतनी पड़ती हैं। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक घिनौनी हरकत सामने आई हैं। यहां मंदिर में एक व्यक्ति ने 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी पड़ोस में रहता हैं और वह बच्ची को बहला-फुसलाकर मंदिर के अंदर ले गया था। जहां उसने रेप की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा हैं कि बच्ची की आवाज जब उसकी दादी के कानों तक पहुंची तो वह दौड़कर मंदिर में गई। आरोपी ने जब दादी को मंदिर के अंदर आते देखा तो वह उन्हें धक्का देकर भागने का प्रयास करने लगाता हैं। लेकिन दादी के शोर मचने पर वहां पे लोग एकत्रित हो गए और आरोपी को पकड़कर उसकी कुटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

आरोपी की पहचान पवित्र उर्फ पम्मी के रूप में हुई हैं। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल जांच कराया, जिसमे दुष्कर्म की पुष्टि हुई हैं। यह वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हुई थी। इस मामले में एसीपी सुकन्या शर्मा का कहना है कि संबंधित थाने में रेप का मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

Office Desk
Author: Office Desk

Leave a Comment