दिल्ली में बीती रात गुरूवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमे एक महिला की मौत हो गई और दूसरा व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। बताया जा रहा हैं कि एक कार सवार युवक ने दूसरी कार को टक्कर मार दी। यह हादसा दिल्ली के कृष्णा नगर मेट्रो स्टेशन के पास से सामने आया हैं। मृतक महिला की शिनाख्त 55 वर्षीय अनीता देवी के रूप में हुई हैं,जबकि घायल की पहचान रोहित कुमार (21) के रूप में हुई हैं। स्थानीय लोगो ने तुरंत ही दोनों को डॉक्टर हेडगेवार अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर ने अनीता देवी को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस को इस हादसे की जानकारी जगतपुरी थाने के अस्पताल से मिली। जिसके बाद तुरंत ही पुलिस टीम अस्पताल में पहुंच जाती हैं। वहीं पुलिस की दूसरी टीम घटनास्थल पर पहुंच जाती हैं। पुलिस ने घटनास्थल से दो कार बरामद की,जिसमे से एक कार मृतक महिला की थी और दूसरी आरोपी की कार, जिससे टक्कर हुई थी। आरोपी की शिनाख्त हरषित (30) के रूप में हुई हैं,जो करोल बाग का निवासी हैं। पुलिस ने आरोपी की कार की जांच की तो उसमें से 28 बीयर केन, 10 बीयर की बोतलें और 2 व्हिस्की की बोतलें मिलीं।
इस हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई हैं,साथ ही घायल रोहित का इलाज चल रहा हैं,जहाँ उसकी हालत नाज़ुक बताई जा रही हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं और आरोपी को भी हिरासत में ले लिया गया हैं। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत दो अलग-अलग FIR दर्ज की हैं। इसी बीच इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं।