पार्क में खेलते समय 9 साल के बच्चे की करंट लगने से मौत

दिल्ली के कालकाजी से एक एक दर्दनाक हेडस्का हो गया। जहां पार्क में खेलने गए मासूम बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान आर्यमन चौधरी (9) के रूप में हुई हैं, जो कालकाजी के डीडीए फ्लैट्स में रहता था। घटना शनिवार देर रात की हैं।

दरअसल, शनिवार रात करीब 9:30 बजे पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए सूचना दी गई थी कि एक बच्चा पार्क में करंट लगने से घायल हो गया है। सूचना मिलते ही जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि आर्यमन एमसीडी पार्क में खेल रहा था, उस दौरान उसकी गेंद पास के एक इलेक्ट्रिक पोल के स्विचबोर्ड के पास जा गिरी।

बच्चा जैसे ही गेंद उठाने गया, तभी वह खुले हुए स्विचबोर्ड को छू बैठा और उसे जोरदार करंट लगा। वह करंट इतना जबर्दत था कि बच्चा तुरंत ही बुरी तरह घायल हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोग और बच्चे के परिजन तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल उपचार के लिए ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 289 (मशीनरी को लेकर लापरवाही) और 106 (लापरवाही से मृत्यु) के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया हैं। इस हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ हैं। साथ ही स्थानीय लोग नगर निगम की लापरवाही पर नाराजगी जता रहे हैं, लेकिन अभी तक MCD ओर से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं।

Office Desk
Author: Office Desk

Leave a Comment