जानिए देश का मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, 20 राज्यों में अगले 4 दिन भारी बारिश होने का अनुमान है। इन राज्यों में मध्यप्रदेश, राजस्थान, पंजाब, गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तराखंड, तेलंगाना, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, हिमाचल प्रदेश, कोंकण और गोवा, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु शामिल हैं।इस बीच, मानसून 7 दिन की देरी से मध्य प्रदेश पहुंच चुका है। दो दिन में यह राजधानी भोपाल पहुंचेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र में भी मानसून ने दस्तक दे दी है। अगले पांच दिन यहां भारी बारिश की संभावना है। शनिवार को मुंबई में जोरदार बारिश हुई है। मौसम विभाग ने मुंबई के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

Biparjoy effect will start in Rajasthan from today, warning issued - Jaipur Stuff

असम में बाढ़ से हालात अब भी खराब हैं। यहां 20 जिलों के 5 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बारिश में 2 लोगों की जान जाने की भी खबर है। बिपरजॉय तूफान के चलते मानसून देश में देरी से पहुंचा था, लेकिन अब बिपरजॉय का असर खत्म हो गया है, ऐसे में मानसून के तेजी से सभी राज्यों में पहुंचने की संभावना है।
जानकारी के अनुसार असम के 19 जिलों के 4.89 लाख लोग बारिश और बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में 240 रिलीफ कैंप, 75 रिलीफ सेंटर्स बनाए हैं, जबकि 35 हजार 142 लोगों को रेस्क्यू कर रिलीफ कैंप में भेजा है। कई लोगों ने सड़कों और ऊंचे मैदानी इलाकों पर भी बसेरा जमाया है।स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने बताया कि बाढ़ के कारण 10 हजार 782 हेक्टेयर जमीन डूब गई है। जबकि, 4.27 लाख पालतू जानवर भी बाढ़ में प्रभावित हुए हैं। पिछले 24 घंटे में बाढ़ का पानी 213 सड़कों, 14 ब्रिज, खेतों की कई मेंढ, स्कूली इमारतें, सिंचाई की नहरों तक पहुंच गया है।

Cyclone Biparjoy brings heavy rain in Mumbai, flight ops affected, high tide hits Marine drive - India Today

मौसम विभाग ने देश के पूर्वी राज्यों में अगले 5 दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है। नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम में 24 और 25 जून को भारी बारिश होगी। नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, असम, मेघालय और सिक्किम में 26 और 27 जून को अति भारी बारिश की आशंका है।
देश के पूर्वी राज्यों बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड में 24 और 25 जून को बिजली कड़कने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान है। इसके अलावा 26 जून को इन तीनों राज्यों में बारिश होने की संभावना है। ओडिशा में 24 से 25 जून तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Assam Floods: Nearly 5 Lakh People Affected Across 22 Districts

हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अगले तीन से चार दिन तक बारिश होगी। उत्तर प्रदेश में 25 और 26 को भारी बारिश, जबकि उत्तराखंड में 26 जून तक तेज बारिश का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में 24 से 26 जून के बीच भारी बारिश होगी। इसके अलावा पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी अगले तीन दिन बारिश की संभावना है।

3 dead, over 19 lakh people hit by heavy rain in Odisha, record rainfall in Bhubaneswar & Puri - India Todayदेश के दक्षिणी राज्यों में अगले पांच दिन तेज बारिश होने की संभावना है। आंध्र प्रदेश में 24 जून तक बारिश हो सकती है। वहीं कर्नाटक और तेलंगाना में 26 जून तक बारिश की भविष्यवाणी की गई।देश के पश्चिमी राज्यों की बात करें तो, महाराष्ट्र और गुजरात में 24 से 30 जून के बीच तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा कोंकण और गोवा में 23 जून से शुरू हुई बारिश 26 जून तक जारी रह सकती है।वहीं विदर्भ में 24 जून से शुरू होने वाली बारिश 26 जून तक चल सकती है।शनिवार को प्रदेशभर में बारिश का दौर बना रहेगा। वहीं, रविवार को रायसेन, सीहोर, गुना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर में भारी बारिश हो सकती है। यहां 2-3 इंच या इससे ज्यादा बारिश का अनुमान है।हिमाचल में मानसून की एंट्री से पहले ही बारिश ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। शिमला में भी रातभर बारिश के बाद नालों में अचानक पानी आने से सारा मलबा सड़कों पर आ गया। इससे अगल-अगल क्षेत्रों में एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियों को भी नुकसान हुआ है। प्रदेशभर में बारिश के बाद 45 से ज्यादा सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई अन्य क्षेत्रों को आज येलो अलर्ट दिया गया है।तूफान बिपरजॉय का असर आज भी पूरे UP पर पड़ेगा, इसके बाद इसका असर खत्म हो जाएगा। पूर्वी UP में आज से अच्छी बारिश का अलर्ट है। पूर्वी यूपी में बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कौशांबी और पश्चिम यूपी के सहारनपुर, बिजनौर, रामपुर, बरेली में आज भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Staff Reporter
Author: Staff Reporter

Leave a Comment