घर के अंदर की हत्या उसके बाद महिला का जलाया शव,आरोपी फरार

दिल्ली से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई हैं,जहाँ एक महिला की चाक़ू घोंपकर हत्या कर दी गई। उसके बाद उसके शव को जलाने की कोशिश भी की गई। यह मामला दिल्ली के पांडव नगर इलाके से सामने आया हैं। मृतक महिला की शिनाख्त 27 वर्षीय प्रियंका के रूप में हुई हैं। आरोप हैं कि आरोपी प्रियंका के घर से गहने भी लूटकर मौके से फरार हो गया हैं।

दरअसल,पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए सूचना दी गई कि,पटपड़गंज में एक महिला का शव बुरी तरह से अधजला शव घर के अंदर पड़ा हुआ हैं। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर घटनास्थल पर पहुंच जाती हैं और उसे अस्पताल ले जाया जाता हैं। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला के शरीर पर चाक़ू के चार निशान मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवा कर सुरक्षित मोर्चरी में रखवा दिया हैं ।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी मसाले का काम करता हैं,और वह किराए के मकान में अपनी पत्नी प्रियंका के साथ रहता था। आरोपी की पहचान 34 वर्षीय अरुण के रूप में हुई हैं। प्रियंका के परिजनों का कहना हैं कि,अरुण से प्रियंका की दूसरी शादी थी। वहीं अरुण के परिजनों का कहना हैं कि प्रियंका की पहली शादी के बारे में उन्हें कुछ नहीं पता था। पुलिस को आशंका है कि घरेलु विवाद के चलते यह घटना हुई हैं। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की जा रही हैं।

Narender Dhawan
Author: Narender Dhawan

Leave a Comment