बाहरी-उत्तरी दिल्ली के समयपुर बादली इलाके से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई हैं,जहाँ एक लड़के को लड़की से दोस्ती करना इतना भारी पड़ गया कि वह अपनी जान गवाते-गवाते बचा। नाबालिगों ने बहन के प्रेमी को सरेआम चाकू से गोद डाला। घायल युवक की शिनाख्त 24 वर्षीय लविश के रूप में हुई हैं। राहगीरों ने गंभीर हालत में लविश को बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ उसका इलाज चल रहा हैं। बताया जा रहा हैं कि लविश की हालत काफी नाज़ुक बनी हुई हैं। साथ ही बताया गया कि,उसके पेट, गर्दन, हाथ, सीने समेत शरीर के बाकी हिस्सों में 14 चाकू लगे हैं।
समयपुर बादली थाना पुलिस को इस वारदात की जानकारी दी गई,जिसके बाद हत्या का प्रयास का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी गई हैं। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि,लविश की एक युवती से दोस्ती थी,लेकिन लड़की के भाईयों को यह बात नहीं पसंद थी। दोनों भाईयों को जब अपनी बहन के प्रेमी के बारे में पता चला तो लड़की के भाईयों ने कुछ माह पहले लविश को अपनी बहन से दूर कहने के लिए कहा था,परंतु इसके बाद भी लविश लड़की के लगातार संपर्क में था। इस बात से नाराज़ होकर लड़की के भाईयों ने दोस्तों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस को इस घटना कि जानकारी शाम चार बजे दी गई थी। पुलिस के अनुसार,लविश अपने परिजनों के साथ राणा पार्क, लिबासपुर में रहता है और लविश के पिता का एरिया मे पिज्जा शॉप है। मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे घायल किसी काम से अपनी दुकान पर आया था। इस बीच तीन नाबालिग लड़के उसकी दुकान में घुस गए। आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। और मौके पर ही वहां से फरार हो गए। पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।