मेट्रो में छिड़ी जंग, लड़की ने लड़के को मारा थप्पड़

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मेट्रो इन दिनों चर्चा मे है। दिल्ली मेट्रो के अंदर होने वाली हरकतों के कारण चर्चा मे रहते है। पिछले कई दिनों से हम लगातार देख ही रहे है। इसी तरह का एक और वीडियो सामने आया है। मंगलवार को दिल्ली मेट्रो का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें एक कथित कपल बहस करते दिख रहे हैं। इसी बीच लड़की, लड़के को कई थप्पड़ भी मार देती है और उस पर काफी चिल्लाती है। यह वीडियो ट्रेंड कर रहा है जिसके कारण सोशल मीडिया यूजर्स दो भागों में बंट गए।
वहीं इसे लेकर आसपास के लोगों ने कुछ नहीं कहा। इसी पर सोशल मीडिया यूजर्स पूछ रहे हैं कि लड़की ने इतनी तेज थप्पड़ मारा अगर यही काम लड़का करता तो क्या होता। जानकारी के अनुसार यह वीडियो ‘घर के कलेश’ नामक ट्विटर हैंडल से किया गया है। इस ट्वीट पर लोग तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे है। एक यूजर ने लिखा अगर किसी ने लड़के ने थप्पड़ मारा होता तो पूरी पब्लिक उठ जाती।

Office Desk
Author: Office Desk

Leave a Comment