मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, झगडे के बाद चाक़ू मारकर दो लोगो की हत्या

दिल्ली के आजादपुर सब्जी मंडी इलाके से एक खौफनाक वारदात सामने आई हैं। यहाँ दो लोगो को मामूली विवाद में चाक़ू मार कर हत्या कर दी गई,जबकि एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना शनिवार देर रात की हैं। इस घटना से पुरे इलाके मे हड़कंप मच गया हैं। पुलिस ने इस सिलसिले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। मृतको की शिनाख्त कमल और अमजद के रूप में हुई हैं,वहीं घायल की पहचान आबिद के रूप में हुई हैं।

दरअसल, शनिवार की रात जब कमल,अजमद और आबिद आज़ादपुर की रेड लाइट पर खड़े थे,तभी दो अन्य व्यक्ति वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर बहस करने लगे। इस बहस ने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया और उनमें से एक व्यक्ति, जिसकी उम्र लगभग 56 से 60 साल के बीच बताई जा रही है। अचानक उसने चाक़ू निकालकर तीनो पर हमला कर दिया। घटना के बाद तुरंत तीनो को अस्पताल ले जाया गया,जहाँ कमल और अजमद ने इलाज के दौरान अपना दम तोड़ दिया। जबकि आबिद के दाहिने हाथ में गंभीर चोट आई है और वह अभी अस्पताल में भर्ती है।

पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई,जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जांच के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया हैं। पकडे गए आरोपी की पहचान नंद किशोर उर्फ थुइया (65) के रूप में हुई हैं। आबिद ने पुलिस को बताया कि हमलावरों में से एक ने अचानक ही चाकू से हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, थुइया पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें जेब काटने और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

Office Desk
Author: Office Desk

Leave a Comment