शराब के नशे में एक व्यक्ति ने कुत्ते से की बर्बरता,आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में क्राइम की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आये दिन कोई न कोई ऐसी घटना सामने आती हैं जो बेहद ही खौफनाक होती हैं,लेकिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया हैं। एक व्यक्ति ने कुत्ते के साथ दुष्कर्म किया। घटना शाहदरा इलाके की हैं,जो 7 अप्रैल को हुई थी। आरोपी की पहचान 36 वर्षीय नौशाद के रूप में हुई है, जो गांधी नगर के गांधी मोहल्ला का निवासी है और पेशे से पानी सप्लाई करने का काम करता है।

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने बताया कि,इसकी शिकायत रेणु नामक एक पशु कल्याण संगठन की सदस्य द्वारा की गई थी। जिन्होंने आरोप लगाया कि गांधी नगर के कैलाश नगर में नाले के पास एक व्यक्ति ने आवारा कुत्ते के साथ कुकर्म किया हैं। यह घटना रात करीब 10 बजे हुई। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने इस पर कार्यवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया हैं।

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की,जहाँ उसने अपना गुनाह कबूल कर बताया कि वह शराब के नशे में था। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325 (जानवर को घायल करने या मारने की शरारत) और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

Narender Dhawan
Author: Narender Dhawan

Leave a Comment