बहन से बदसुलूकी करने का विरोध करने पर युवक की चाक़ू मारकर हत्या

पश्चिमी दिल्ली के ख़याला क्षेत्र से एक खौफनाक वारदात सामने आई हैं। जहां बहन से बदसुलूकी करने का विरोध करने पर एक युवक की चाक़ू से कई वार कर उसकी हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 29 वर्षीय कवलजीत सिंह के रूप में हुई हैं। इस वारदात में मृतक की बहन बलजीत कौर (23) और कमल कुमार (47) भी घायल हुए हैं।

दरसअल, करीब चार महीने पहले एक स्थानीय युवक ने बलजीत कौर से गाली-गलौच किया था। जिसके जवाब में कवलजीत ने उस युवक को थप्पड़ मारा था, जिससे दोनों के बीच तनाव बढ़ गया था। जिसके बाद आरोपियों ने कवलजीत पर चाक़ू से हमला कर दिया। बीच बचाव कर रही कवलजीत की बहन और पडोसी कमल पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। जिस वजह से इस हमले में दोनों घायल हो गए।

रविवार तड़के करीब 3:15 बजे अस्पताल से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि इलाज के दौरान एक व्यक्ति की चाकू के कई वारों से मौत हो गई है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और पूछताछ की। बलजीत कौर के बयान के आधार पर जांच शुरू की गई। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिक को गिरफ्तार किया हैं और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई हैं। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। साथ ही मामले की जांच जारी हैं।

Office Desk
Author: Office Desk

Leave a Comment