राजधानी दिल्ली में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके से एक शर्मनाक वारदात सामने आई है। जहाँ पर एक 8 साल की बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।
नांगलोई इलाके में एक युवक ने 8 साल के मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी कि तभी शहजाद नाम का युवक बच्ची को जबरन अगवा कर उसके साथ गलत काम करता है। इसके बाद बच्ची को रोता देख लोगों ने शहजाद को पकड़ लिया और पुलिस को बुला लिया।

Delhi: नरेला में 8 साल की बच्ची की किडनैपिंग के बाद हत्या, पड़ोसी पर रेप का  आरोप | Delhi: Minor girl strangled to death in a quarrel, accused arrested  | TV9 Bharatvarsh

बता दें कि घटना बीते दिन सोमवार की है। बच्ची देर शाम अपने घर के पास खेल रही थी। तभी पास के रहने वाले शहजाद ने बच्ची को अकेला देखा। इसके बाद आरोपी बच्ची को जबरदस्ती अपने गोदाम में ले गया और वहाँ बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। थोड़ी देर बाद बच्ची गोदाम से बाहर निकली तो वह जोर-जोर से रो रही थी। जिसके बाद वहाँ आसपास भीड़ इकट्ठा हो गई। फिर जानकारी होने पर भीड़ ने आरोपी शहजाद को पकड़ लिया और पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने आरोपी शहजाद को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वही दूसरी तरफ पीड़ित बच्ची की हालत ठीक बताई जा रही है।

 

Office Desk
Author: Office Desk

Leave a Comment