भारत के मुख्यमंत्रियों की संपत्ति पर एडीआर की रिपोर्ट, आइए जानते हैं कोन हैं भारत का सबसे अमीर मुख्यमंत्री ?

भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं, जिनमें से 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मुख्यमंत्री हैं। इन मुख्यमंत्रियों की संपत्ति को लेकर एक महत्वपूर्ण रिपोर्ट सामने आई है। दिल्ली की संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और नेशनल इलेक्शन वॉच (न्यू) ने देश के सभी 30 मौजूदा मुख्यमंत्रियों द्वारा अपने अंतिम चुनाव से पहले दायर किए गए शपथ-पत्रों का विश्लेषण किया है। इस विश्लेषण से उनकी संपत्ति का ब्योरा सामने आया है।

एडीआर की इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत के 30 मुख्यमंत्रियों में से केवल दो ही अरबपति हैं। इनमें से एक दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश से हैं, जबकि दूसरा पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश से। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू 931 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ देश के सबसे धनी मुख्यमंत्री हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सबसे कम संपत्ति वाली मुख्यमंत्री हैं, जिनके पास लगभग 15 लाख रुपये की संपत्ति है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू 332.56 करोड़ रुपये की घोषित संपत्ति के साथ दूसरे सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। उनकी संपत्ति में चल और अचल संपत्ति लगभग बराबर है, जिसमें 165 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 167 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है।

एडीआर के आंकड़ों के अनुसार, भारत में केवल दो मुख्यमंत्री अरबपति हैं, और ये दोनों आंध्र प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश से हैं। चंद्रबाबू नायडू की कुल संपत्ति 931.83 करोड़ रुपये है, जिसमें उनकी देनदारियां 10.32 करोड़ रुपये हैं। उनकी व्यक्तिगत आय 18.39 लाख रुपये बताई गई है। उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा हेरिटेज फूड्स लिमिटेड में उनकी हिस्सेदारी से आता है, जो शेयर बाजार में सूचीबद्ध है। इस कंपनी की स्थापना नायडू ने 1992 में की थी, और उनके पास इसके 2,26,11,525 शेयर हैं। उनकी पत्नी इस कंपनी का संचालन करती हैं।

तीसरे स्थान पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया हैं, जिनके पास 51 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें 21 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 30 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सबसे कम संपत्ति वाली मुख्यमंत्री हैं। उनके भवानीपुर उपचुनाव के शपथ-पत्र के अनुसार, उनके पास 69,000 रुपये नकद, 13.5 लाख रुपये का बैंक बैलेंस और कुछ अन्य छोटी बचत हैं।

एडीआर के सर्वेक्षण के अनुसार, 30 मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति 1,632 करोड़ रुपये है, जिसका औसत प्रत्येक मुख्यमंत्री के लिए 54.42 करोड़ रुपये है। इनमें से केवल दो मुख्यमंत्री, यानी 7%, अरबपति हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की संपत्ति देश के सभी मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति का लगभग 57% है।

Office Desk
Author: Office Desk

Leave a Comment