दोस्ती के बाद ले गया घर, शादी का वादा कर बनाया संबंध, गर्भवती होने पर युवक हुआ फरार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आए दिन महिलाओ के साथ धोखा-धडी की खबरे लगातार सामने आ रही है इसी को बया करने वाली एक और खबर सामने आई है , जिसमे एक युवती को शादी का झांसा देकर पहले तो संबंध बनाये और फिर शादी से किया इंकार। आइये जानते है क्या है पूरा मामला।

Man Beating His Wife Image & Photo (Free Trial) | Bigstock

दिल्ली के बाहरी उत्तरी जिला के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में एक युवक ने शादी का झांसा देकर 21 साल की युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि गर्भवती होने पर उसने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने उसकी पिटाई की और फरार हो गया।
पीड़िता के बयान पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर मामले की जाँच कर रही है। पीड़िता ने बताया है कि वह अपने परिवार के साथ नरेला इलाके में रहती है। कुछ समय पहले उसके इलाके में रहने वाले एक युवक से उसकी दोस्ती हुई। जिसके के बाद युवक उसे अपने घर ले गया। जहाँ उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा जिसके बाद युवती गर्भवती हो गई। जब पीड़िता ने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने साफतौर पर इनकार कर दिया। युवती के दबाव बनाने पर युवक ने उसकी पिटाई कर दी। फ़िलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Office Desk
Author: Office Desk

Leave a Comment