पत्नी से झगडे के बाद शख्स ने लगाई यमुना नदी में छलांग, नाविकों ने बचाई जान

दिल्ली में पत्नी से झगडे के बाद एक 30 साल के युवक ने यमुना नदी में छलांग लगा दी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। युवक की पहचान पहचान कमालपुर, बुराड़ी निवासी लोकेंद्र सिंह के रूप में हुई है। हालांकि, समय रहते ही नाविकों ने उसे बचा लिया। पुलिस ने यह जानकारी बुधवार को दी हैं।

पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे की हैं, जब लोकेंद्र अपनी मोटरसाइकिल से सिग्नेचर ब्रिज के पास पहुंचा। जिसके बाद उसने अपनी पत्नी को मैसेज भेजकर अपनी मंशा बताई और फिर नदी में कूदने से पहले अपना बटुआ व मोबाइल वही पर छोड़ दिया।इसके बाद लोकेन्द्र सिंह ने सिग्नेचर ब्रिज से यमुना नदी में छलांग लगा दी।

उसी दौरान कुछ पुलिस अधिकारी पुल्ल पर रुके हुए थे। उन्होंने ने देखा कि एक व्यक्ति यमुना नदी में डूब रहा हैं। अधिकारियों ने तुरंत ही आस-पास में मौजूद नाविकों को इसकी जानकारी दी। जिसमे से दो नाविक मौके पर ही पहुंचे और डूब रहे युवक को पानी से बाहर निकाल लिया। पुलिस ने लोकेंद्र को मजनू का टीला स्थित तिब्बती कैंप की एक डिस्पेंसरी लेकर गए।

जहां लोकेंद्र को होश आया। पुलिस पूछताछ में लोकेंद्र ने बताया कि उसका उसकी पत्नी से विवाद हो गया था, जिससे वह मानसिक तनाव में था और उसने खुदखुशी करने का फैसला किया। लोकेंद्र की पत्नी और उसके भाई मौके पर पहुंचे व उसे घर ले गए। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं।

Office Desk
Author: Office Desk

Leave a Comment