सदफरगंज अस्पताल से एक अनजान महिला ने किया चार महीने के बच्चे का अपहरण,आरोपी महिला गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली से एक चार महीने के बच्चे को सदफरगंज अस्पताल से अगवा कर लिया गया था जो कि अब पुलिस को सकुशल बच्चा मिल चुका हैं और इस घटना में एक महिला को गिरफ्तार किया गया हैं।
सूत्रों के अनुसार बिहार की रहने वाली एक 32 वर्षीय महिला ने 29 जनवरी को अपने चार महीने बेटे की अगवा होने की शिकायत दर्ज करवाई थी महिला ने बताया कि वह एक अज्ञात महिला को देखभाल करने के लिए अपने बच्चे को छोड़कर दूध लेने गई थी और जब वह वापस लौटी तो महिला और बच्चा दोनों गायब थे।
इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की छानबीन करनी शुरू कर दी पुलिस को अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज के जरिए बहुत ही अहम सुराख मिले जिसमे आरोपी महिला के छोड़े हुए बैग से बस और मेट्रो के टिकट बरामद हुए।
सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी महिला बच्चे को लेकर ऑटो रिक्शा से भीमराव अम्बेडकर अस्पताल की ओर गई आगे की जांच में पुलिस को एक कार के बारे में पता चला जो राजीव नामक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड थी पुलिस ने बताया कि राजीव आरोपी महिला नीतू (35) का पति हैं।
पुलिस ने मेट्रो और बस के टिकट के जरिए 30 जनवरी सुबह अम्बेडकर कॉलोनी व अलीपुर के इलाके में पहुंचकर छापा मारा जिसके बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया और बच्चा भी सकुशल मिल गया पूछताछ के दौरान महिला आरोपी ने बताया कि उसने अपने पति व ससुराल वालो को धोखा देने के लिए एक झूठी गर्भावस्था गाथा रची थी।
आरोपी महिला ने अपने ससुराल वालो को बताया कि उसने एक बच्चे को जन्म दिया हैं तो ससुर और पति अस्पताल पहुंचे और अगवा किए गए बच्चे को अपने साथ घर ले आए, फिलहाल पुलिस इस पुरे मामले की जांच कर रही हैं

Narender Dhawan
Author: Narender Dhawan

Leave a Comment