उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। टांटीगांव में रहने वाले 48 वर्षीय सौदान सिंह और उनकी 45 वर्षीय पत्नी राजकुमारी के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से बात नहीं कर रहे थे, लेकिन गुरुवार को सौदान सिंह ने अपनी पत्नी के साथ मामला सुलझाने की कोशिश की। इसी दौरान दोनों के बीच फिर से झगड़ा शुरू हो गया।
गुस्से में आकर सौदान सिंह ने देसी पिस्तौल निकाली और राजकुमारी के पेट में गोली मार दी। इसके बाद उसने बंदूक अपनी कनपटी पर रखकर खुद को भी गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर उनका बेटा मौसम मौके पर पहुंचा और अपनी घायल मां को अस्पताल ले गया। सौदान सिंह को भी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
राजकुमारी का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि दोनों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य इकट्ठा किए। मामले की जांच की जा रही है ताकि घटना के पीछे के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल इस मामले की जांच जारी हैं।