Whatsup Chat देखकर गुस्से में युवक ने अपनी पत्नी का रेता गला

किसी भी रिश्ते की नीव हमेशा एक भरोसे की बुनियाद पर टिकी होती है,और अगर वह भरोसा ही टूट जाए तो रिश्ते का खत्म हो जाना ही बेहतर होता हैं। पति-पत्नी का रिश्ता एक ऐसा रिश्ता हैं कि जिसमे एक-दूसरे की बागडोर दोनों के हाथ में होती हैं। लेकिन जब उस रिश्ते में शक पैदा हो जाए तो कोई ना कोई दिल दहला देने वाली घटना सामने आ ही जाती हैं। उत्तर प्रदेश के बागपत से एक ऐसा ही मामला सामने आया हैं,जहाँ व्हाट्सप चैट देखकर गुस्से में आए पति ने अपनी पत्नी का गला रेतकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। घटना कोतवाली क्षेत्र के जैन मोहल्ले की है।

मृतका की पहचान नेहा और आरोपी प्रशांत के रूप में हुई हैं। बताया जा रहा हैं कि नेहा अपनी मां के साथ जैन मोहल्ले में किराए पर रहती थी। नेहा मूल रूप से सहारनपुर की निवासी थी और करीब पांच साल पहले नेहा ने प्रशांत से प्रेम विवाह किया था और दोनों का एक बेटा भी हैं। प्रशांत को शक था कि नेहा किसी और से बात करती हैं। इस वजह से प्रशांत ने नेहा का व्हाट्सप अपने फोन में लॉगइन कर लिया था।

मंगलवार को अचानक प्रशांत हाथ में चिकन काटने वाला छुरा लेकर घर पंहुचा और दोनों के बीच कहासुनी के बाद गुस्से में आकर प्रशांत ने नेहा पर हमला कर दिया। नेहा ने अपने आप को बचाने के लिए बड़ी कोशिश की लेकिन वह बच नहीं पाई। इस हमले में नेहा की उंगलियां कट गई और गला रेत दिया गया। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल पर खड़ा होकर चिल्लाकर कहता रहा कि “मैंने कहा था ना बात मत करना”। स्थानीय लोगो ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर इस मामले की जांच कर रही हैं।

Office Desk
Author: Office Desk

Leave a Comment