“नशा मुक्त दिल्ली की दिशा में एक और बड़ा कदम…””समाज कल्याण मंत्रालय की बड़ी पहल

अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस (26 जून) पर समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने राज्य स्तरीय मेगा कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम के बाद हर महीने नशामुक्ति को लेकर जिलों में विशेष जागरूकता आयोजन हों।

बैठक में दिल्ली पुलिस, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास और खेल मंत्रालय के अधिकारी शामिल हुए। मंत्री ने आयोजनों को जन-भागीदारी और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सूरजमल विहार में मुख्य कार्यक्रम के अलावा 64 हॉटस्पॉट्स पर नुक्कड़ नाटक और जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। जिलों में विधायकों और डीएम के सहयोग से स्थानीय स्तर पर अभियान तेज किया जाएगा।

मीडिया, डिजिटल प्लेटफॉर्म, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, NSS-NCC और खिलाड़ियों की मदद से युवाओं तक संदेश पहुँचाने की रणनीति बनाई गई है। दिल्ली पुलिस को प्रतिबंधित नशे की आपूर्ति रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Narender Dhawan
Author: Narender Dhawan

Leave a Comment