delhincrnews - दिल्ली अप टू डेट - Delhi Up To Date https://delhiuptodate.com Lastest News in Hindi, Breaking Hindi New... Mon, 30 Dec 2024 06:06:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 ठंडी हवाओं की वजह से बढ़ी ठंड, अगले दो दिन भी छाया रहेगा कोहरा https://delhiuptodate.com/archives/8438 https://delhiuptodate.com/archives/8438#respond Mon, 30 Dec 2024 06:05:49 +0000 https://delhiuptodate.com/?p=8438 दिल्ली में बीते दिनों लगातार होने वाली बारिश ने ठिठूरन को और बढ़ा दिया है। शहर में बढंती ठंड तापमान में गिरावट ला रही है। भारतीय मौसम विभाग ने आज धुंध और कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं व मौसम विभाग का पूर्वानुमान है की आज से न्यूनतम तापमान में गिरावट ... Read more

The post ठंडी हवाओं की वजह से बढ़ी ठंड, अगले दो दिन भी छाया रहेगा कोहरा first appeared on दिल्ली अप टू डेट - Delhi Up To Date.

]]>
दिल्ली में बीते दिनों लगातार होने वाली बारिश ने ठिठूरन को और बढ़ा दिया है। शहर में बढंती ठंड तापमान में गिरावट ला रही है। भारतीय मौसम विभाग ने आज धुंध और कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं व मौसम विभाग का पूर्वानुमान है की आज से न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इसके साथ ही कई इलाको में कोहरा छाया रहेगा। जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इधर, अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने का अनुमान है। साथ ही यही स्थित मंगलवार और बुधवार को भी रहने वाली है। मौसम विभाग ने मुताबिक कुछ स्थानों पर सुबह घने से घना कोहरा छाया रहने का अनुमान है।  रविवार को सुबह से ही स्मॉग के साथ धुंध की चादर छाई रही। जिस वजह से सड़को पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। हालांकि, दिन में कई इलाको में हल्की धूप निकली, लेकिन ठंडी हवाओं के चलते सर्दी से राहत नहीं मिली।

वहीं, दोपहर के समय आसमान में बादल छा गए। इसके साथ ही तेज ठंडी हवाएं भी चली। वहीं, शाम के समय ठंडी हवाओं ने फिर से तापमान में गिरावट ला दी। आपको बता दें, पालम में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के अनुसार सबसे कम रिकार्ड किया गया है। यहां पर न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया औऱ वहीं,  आया नगर में 11.8 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान   नजफगढ़ में 12.5  और  पूसा में 13.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

The post ठंडी हवाओं की वजह से बढ़ी ठंड, अगले दो दिन भी छाया रहेगा कोहरा first appeared on दिल्ली अप टू डेट - Delhi Up To Date.

]]>
https://delhiuptodate.com/archives/8438/feed 0