The post देश की पहली वॉटर मेट्रो का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन first appeared on दिल्ली अप टू डेट - Delhi Up To Date.
]]>कोच्चि। देश की पहली वॉटर मेट्रो की शुरुआत आज से हो चुकी है। इसे कोच्चि वॉटर मेट्रो के लिए ड्रीम प्रोजेक्ट माना जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोच्चि में देश की पहली वॉटर मेट्रो सर्विस का उद्घाटन किया। यह सर्विस कोच्चि और उसके आसपास के 10 द्रिपू को जोड़ेगी। केरल के लिए इसे ड्रीम प्रोजेक्ट के तौर पर देखा जा रहा है।
वॉटर मेट्रो सर्विस के लिए हाइब्रिड बोट्स का इस्तेमाल किया जाएगा। यह सेवा उन शहरों के लिए उपयोगी होगी जहां पारंपरिक मेट्रो रेल में कई बाधाएं हैं। प्रधानमंत्री ने वॉटर मेट्रो की तस्वीरें शेयर की। 1136 करोड़ के बजट में यह प्रोजेक्ट बनाया गया है। शहर में सार्वजनिक परिवहन और पर्यटन को बढ़ावा देगा। इसके जरिये आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
वॉटर मेट्रो वातानुकूलित होगी। रोजाना 15 मिनट के अंतराल पर 12 घंटे तक सेवाएं दी जाएंगी। शुरुआत में 23 बोट्स और 14 टर्मिनल के साथ इसकी शुरुआत होगी। हर एक मेट्रो में 50 से 100 यात्री सवारी कर सकते हैं। कोच्चि वाटर मेट्रो ने गुच्ची इलेक्ट्रिक बोट्स अवार्ड भी जीता था। यह इलेक्ट्रिक बोट्स के लिए अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बताया है कि प्रोजेक्ट को 1136 करोड़ रुपये की लागत से शुरू किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को केरल सरकार और जर्मन बैंक केएफडब्ल्यू फंडिंग देगा।
The post देश की पहली वॉटर मेट्रो का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन first appeared on दिल्ली अप टू डेट - Delhi Up To Date.
]]>