vinod nagar - दिल्ली अप टू डेट - Delhi Up To Date https://delhiuptodate.com Lastest News in Hindi, Breaking Hindi New... Mon, 06 Nov 2023 10:12:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 कंस्ट्रक्शन साइट पर मजदूरों ने एक युवक को चोरी के शक उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। https://delhiuptodate.com/archives/6375 https://delhiuptodate.com/archives/6375#respond Mon, 06 Nov 2023 10:12:02 +0000 https://delhiuptodate.com/?p=6375 राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद ना पुलिस का डर ना ही कानून का खौफ। सोचने वाली बात ये है की क्या कोई व्यक्ति सिर्फ किसी पाए शक होने से उसकी जान ले लेगा हालंकि ऐसे ही एक मामला दिल्ली के मधु विहार इलाके में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर मजदूरों ने एक युवक को ... Read more

The post कंस्ट्रक्शन साइट पर मजदूरों ने एक युवक को चोरी के शक उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। first appeared on दिल्ली अप टू डेट - Delhi Up To Date.

]]>
राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद ना पुलिस का डर ना ही कानून का खौफ। सोचने वाली बात ये है की क्या कोई व्यक्ति सिर्फ किसी पाए शक होने से उसकी जान ले लेगा हालंकि ऐसे ही एक मामला दिल्ली के मधु विहार इलाके में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर मजदूरों ने एक युवक को चोरी के शक उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अचेत पड़े युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वहां काम कर रहे तीन मजदूरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है

delhi crime news police says man beating to death on suspicion of theft -  चोरी के शक में युवक की पीट-पीट कर हत्या, दिल्ली के मधु विहार इलाके में  वारदात , एनसीआर

मृतक की पहचान वेस्ट विनोद नगर निवासी सोनू (26) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि चार नवंबर देर रात पुलिस को जल बोर्ड गेट के पास एक कंस्ट्रक्शन साइट पर चोर के पकड़े जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को वहां एक युवक अचेत अवस्था में मिला। पुलिस ने युवक को तुरंत लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान सोनू ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने छानबीन करने के बाद वहां से साक्ष्य हासिल किए।

छानबीन में पता चला कि रात में सोनू कंस्ट्रक्शन साइट पर आया था। मजदूरों का आरोप है कि वह चोरी करने के नीयत से आया था, जिसे मजदूरों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच किसी ने पुलिस को चोर पकड़े जाने की जानकारी दे दी। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने छानबीन करने के बाद सोनू की पिटाई करने वाले मजदूरों गांव गुज्जी गोजरा, आगरा यूपी निवासी जीवन, गांव सिरसुगना हाथरस यूपी निवासी अश्वनी और नई मंडी समिति, हाथरस यूपी निवासी राकेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मजदूरों से पूछताछ कर जांच कर रही है। इस मामले में करवाई जारी है।

 

The post कंस्ट्रक्शन साइट पर मजदूरों ने एक युवक को चोरी के शक उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। first appeared on दिल्ली अप टू डेट - Delhi Up To Date.

]]>
https://delhiuptodate.com/archives/6375/feed 0