अय्याश बहन ने अय्याशी के चक्कर में दोस्तों संग मिलकर करवाया अपनी छोटी बहनो का रेप

कभी-कभी इंसान अपनी एक गलती छुपाने के लिए किसी भी हद तक चला जाता हैं और वह एक झूठ छिपाने के लिए कई झूठ बोलता चला जाता हैं। कई बार वहीं गलतियां आपराधिक मोड़ ले लेती हैं। कुछ ऐसा ही हुआ कानपुर के फजलगंज में, यहाँ से एक रिश्तो को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई हैं। जहां एक अय्याश बड़ी बहन ने अपनी दो छोटी बहनो का अपने प्रेमी और उसके दोस्तों संग मिलकर रेप करवा दिया। बताया जा रहा हैं दोनों छोटी बहने बड़ी बहन की अय्याशी में बाधा  बन रही थी।

दरअसल, बताया जा रहा हैं कि बड़ी बहन का पड़ोस में किसी लड़के से अफेयर चल रहा था,उस लड़के के साथ लड़की का शारीरिक संबंध भी था। एक दिन इस रिश्ते के बारे में बड़ी बहन के दोनों छोटी बहनो को पता चल गई। ऐसे में पोल ना खुले,इसके लिए बड़ी बहन ने अपने प्रेमी के दोस्तों से अपनी ही बहनो का रेप करवा दिया। इतना ही नहीं बड़ी बहन ने दोनों छोटी बहनो को धमकी भी दी और कहा की अगर उन्होंने यह बात किसी को बताई तो वह उन्हें जान से मरवा देगी या फिर आत्महत्या कर लेगी।

मगर पीड़ित बहनो ने इस बात का विरोध करते हुए कहा कि वह यह सारी बातें दादी को बता देंगी। इस डर की वजह से 22 अप्रैल के दिन आरोपी बड़ी बहन ने मौत को गले लगा लिया। करीब दो हप्ते बाद इस घटना का खुलासा हुआ,घटना के बाद छोटी बहनो ने जब दादी को यह सारी घिनौनी करतूत बताई,तो यह सुनकर परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई थी। फिलहाल, दादी की शिकायत पर फजलगंज पुलिस ने मृतका (बड़ी बहन) के प्रेमी और उसके दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कर लिया हैं। वहीं,पीड़ित छोटी बहनों का मेडिकल जांच करवाया गया। जिसके बाद उनके बयान दर्ज करवाए गए हैं। फिलहाल, पुलिस इस घटना की जांच कर रही हैं।

Kajal Prajapati
Author: Kajal Prajapati

Leave a Comment