दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन हुई बरामद, तीन गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने ड्रग के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों को 4 करोड़ रुपये से ज़्यादा कीमत की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया हैं। पकडे गए आरोपियों की पहचान जहांगीरपुरी निवासी अफसाना (23), नरेंद्र (37) और उसकी पत्नी ज्योति (35) को बुराड़ी इलाके से गिरफ्तार किया गया हैं।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने आरोपी अफसाना को भलस्वा डेयरी से गिरफ्तार किया था और उसके पास से लगभग 300 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस पूछताछ के दौरान उसने अपने आपूर्तिकर्ताओं की पहचान बताई। जिसके बाद अधिकारी ने इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की व दबिश दी। इसके बाद पुलिस ने बुराड़ी इलाके परिवहन प्राधिकरण कार्यालय के पास से आरोपी नरेंद्र को पकड़ा। जबकि उसकी पत्नी ज्योति को उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिसने बताया कि, उनके बुराड़ी स्थित फ्लैट की तलाशी ली गई, जिसमे घर में कई जगहों पर छिपाई गई 712 ग्राम हेरोइन बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार ज़ब्त किए गए मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में अनुमानित कीमत 4 करोड़ रुपये से अधिक है। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए तीनो आरोपियों के कोई भी पिछले आपराधिक रिकॉर्ड नहीं हैं। फिलहाल इस मामले की आगे जांच जारी हैं।

Office Desk
Author: Office Desk

Leave a Comment