कहा जाता हैं कि,खून के रिश्ते बड़े ही पाक रिश्ते होते हैं। जहाँ एक भाई का फर्ज होता हैं अपनी बहन की रक्षा करना लेकिन कुछ ऐसा मामला सामने आया हैं जिसने भाई-बहन के रिश्ते को तार-तार कर दिया हैं। फरीदाबाद से सटे हरियाणा के पलवल में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़के पर अपनी ही सगी छोटी बहन के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। इस घटना के बाद पांच माह पश्चात् लड़की के पेट में दर्द होने पर दुष्कर्म के बारे में पता चला। मेडिकल जांच में पीड़िता के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है।
पलवल के गदपुरी थाना पुलिस ने मां की शिकायत पर उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि दोनों लड़का और लड़की दोनों ही नाबालिग हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की ओर से शिकायत दी गई थी। जिसमे कहा है कि उसके नाबालिग बेटे ने अपनी ही सगी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म किया है। दोनों के नाबालिग व सगे बहन-भाई होने के चलते मामला उजागर नहीं हो सका था। माँ ने बताया कि दोनों ने परिवार के किसी भी सदस्य को इस बारे में नहीं बताया। परन्तु, एक दिन जब नाबलिग लड़की के पेट में दर्द उठा तब परिजन उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास लेकर गए। डॉक्टर द्वारा जांच करने पर लड़की के गर्भवती होने की रिपोर्ट पॉजिटिव आई,जिसमे लड़की के पांच महीने गर्भावस्था के बारे में बताया गया।
यह सुनकर परिजन दांग रह गए और जब लड़की से पूछताछ की,तो लड़की ने इस पूरी घटना के बारे में बताया। लड़की ने परिवार वालो को बताया कि नवंबर 2024 में उसके सगे भाई ने उसके साथ यह दुष्कर्म किया था और इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस डर की वजह से उसने इस बारे में किसी को भी नहीं बताया था। फिलहाल पुलिस ने लड़की की माँ के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया हैं और आरोपी की तलाश जारी हैं।