दिल्ली की जहांगीरपुरी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं। जहां महेन्द्रा पार्क इलाके में युवक का शव प्रेमिका के घर में पंखे के सहारे फंदे से लटका मिला तब इलाके में हड़कंप मच गया। युवक की पहचान 22 साल के राहुल साहू के रूप में हुई है और वह अपने परिवार के साथ जहांगीरपुरी में रहता था। उसके परिवार में माता-पिता के अलावा एक बड़ा और छोटा भाई है। राहुल का परिवार आजादपुर मंडी में तिरपाल का कारोबार है। जिसमें वह परिवार वालों का हाथ बंटाता था।
दरअसल, जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि शनिवार शाम महेंद्र पार्क थाना पुलिस को बाबू जगजीवन राम अस्पताल से एक युवक की मौत की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि उसके गले पर फंदे का निशान था। जिसके बाद पुलिस ने राहिल के पिता सतपाल से पूछताछ कि जहां उन्होंने बताया कि जहांगीरपुरी में निवासी एक 20 साल की लड़की से प्यार करता था। दोनों का एक-दूसरे के घर भी आना जाना था। दोनों शादी करना चाहते थे। जिसके लिए परिवार भी राजी था।
वहीं राहुल के पिता ने आरोप लगाया कि एक सप्ताह पहले लड़की का मामा उसके घर आकर राहुल की कुटाई की थी और मामा ने भांजी से मिलने पर उसे बुरे परिणाम की धमकी दी। शनिवार की शाम लड़की पक्ष ने उसे बातचीत के लिए बुलाया था। रात में लड़की की मां ने घटना की सूचना दी। राहुल के परिजनों ने लड़की वालों पर राहुल की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया हैं। पुलिस ने इस मामले में लड़की पक्ष वालो से भी पूछताछ की हैं। लड़की के परिजनों ने बताया कि राहुल उनकी बेटी को परेशान किया करता था। इसके संबंध में युवक के खिलाफ लड़की के परिजनों ने जहांगीरपुरी में शिकायत भी दर्ज कराई थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्जकर लिया हैं और मामले की छानबीन कर रही हैं।