गाजियाबाद में पुरानी रंजिश के चलते मां-बेटे पर चली गोलियां

यूपी के गाजियाबाद से एक सनसनीखेज़ वारदात सामने आई हैं। जहां मां और बेटे को घर में घुसकर गोली मार दी गई। यह घटना मंगलवार रात 9:30 बजे की हैं। घटना में हमलावारों ने घर में घुसकर चार राउंड फायरिंग की, जिसमें दो गोलियां पंकज चौधरी को लगी और एक गोली माँ गुद्दी चौधरी को लगी। यह पूरा मामला मुरादनगर थाना क्षेत्र स्थित धेदा गांव का हैं।

पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई, सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल पंकज व उनकी मां गुद्दी को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन की तो प्राथमिक जांच में सामने आया कि पंकज की किसी से पुरानी रंजिश थी, जिसके चलते इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया।

मसूरी सहायक पुलिस आयुक्त लिपि नगायच ने बताया कि वादी पंकज की पत्नी ने रात पडोस के गांव के प्रशांत एवं उसके साथियों पर जान से मारने का आरोप लगाया हैं। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित के परिवार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया हैं और हमलावरों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही हैं। साथ ही हमलावरों को पकड़ने के लिए विशेष टीमें नियोजित की गई हैं और आगे की क़ानूनी प्रकिया जारी हैं।

Office Desk
Author: Office Desk

Leave a Comment