15 अगस्त तक LPG ई-केवाईसी नहीं कराई तो बंद होगी सब्सिडी, बढ़ेगी मुश्किल

साहिबगंज केंद्र सरकार 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं की सब्सिडी बंद कर सकती है। एलपीजी कंपनियों ने सभी गैस वितरकों को इस संबंध में निर्देश दे दिया है। भविष्य में होने वाली समस्याओं से बचने के लिए सभी गैस वितरकों को इस कार्य में तेजी लाने तथा गंभीरता से काम … Read more

रांची के तीन डैमों से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट ने रिपोर्ट मांगी

 रांची  हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में रांची के तीन प्रमुख जलस्रोत धुर्वा, कांके और गेतलसूद डैम की जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ दाखिल जनहित याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान जलस्रोतों से अतिक्रमण हटाने से संबंधित रिपोर्ट राज्य सरकार की ओर से अदालत … Read more

गढ़वा में मतदाता सूची सुधार अभियान शुरू, बूथवार पदाधिकारी किए गए नियुक्त

 गढ़वा गढ़वा जिला प्रशासन ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और त्रुटियों के सुधार के लिए बूथवार पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। प्रशासन की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, योग्य मतदाता संबंधित पदाधिकारियों के समक्ष आवेदन देकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने या आवश्यक संशोधन कराने के लिए दावा-आपत्ति दर्ज करा … Read more

दरभंगा में तेज हुआ राशन कार्ड अभियान, पात्र परिवारों को जल्द मिलेगा लाभ

 दरभंगा  जिले में पात्र लोगों को जल्द राशन कार्ड उपलब्ध कराने और लंबित आवेदनों के निपटारे में तेजी लाने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) गौरव कुमार ने गुरुवार को समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को नए राशन कार्ड बनाने, ई-केवाईसी पूरा कराने और शिविरों में प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन … Read more

रजरप्पा मंदिर जीर्णोद्धार को मिली तकनीकी मंजूरी, 102 करोड़ का डीपीआर तैयार

 रांची हाई कोर्ट में रामगढ़ स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण से संबंधित अवमानना याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से बताया गया कि रामगढ़ स्थित रजरप्पा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 102 करोड़ की राशि के डीपीआर की तकनीकी स्वीकृति राज्य सरकार ने दे दी है। अब … Read more

सीएम सम्राट चौधरी बोले, एआई अपनाए बिना विकास की दौड़ में पिछड़ेंगे

पटना मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि आज के डिजिटल युग में हम एआई का उपयोग नहीं करेंगे तो विकास की दौड़ में पिछड़ जाएंगे। 20-25 वर्ष पहले कंप्यूटर की उपयोगिता सीमित थी, लेकिन आज एआई और डिजिटल तकनीक शासन, प्रशासन तथा विकास की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुकी है। उन्होंने कहा कि विकास … Read more

अपर बाजार की 180 दुकानें गलत कब्जे में, नगर निगम जांच में बड़ा खुलासा

रांची  राजधानी के सबसे बड़े और पुराने व्यावसायिक केंद्र अपर बाजार के पुनर्विकास की कवायद के बीच रांची नगर निगम की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। निगम की 4.39 एकड़ भूमि पर संचालित 608 दुकानों के सर्वे और अभिलेखों की जांच में करीब 180 दुकानों का संचालन मूल आवंटियों के बजाय अन्य लोगों या … Read more

बिहार में 51 हजार करोड़ निवेश, स्टील, टेक्सटाइल और परमाणु ऊर्जा क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा

पटना  बिहार में इस्पात, कपड़ा और परमाणु उर्जा क्षेत्र में 51 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश होगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की उपस्थिति में गुरुवार को लोकसेवक आवास में आयोजित समारोह में उद्योग विभाग और विभिन्न औद्योगिक समूहों के बीच लगभग 51600 करोड़ रुपये के निवेश के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। मुख्यमंत्री … Read more

बिहार में 11 लाख नए राशन कार्ड बनाने का अभियान, 15 अगस्त तक लक्ष्य पूरा

 पटना खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा 13 अगस्त तक राज्य भर में 11 लाख से अधिक नए राशन कार्ड बनाने का महाअभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पात्र परिवारों को 15 अगस्त तक नए कार्ड उपलब्ध कराए जाने का लक्ष्य है। अब तक जिलों में जितने भी आवेदन आए हैं उन आवेदनों को … Read more

बिहार के विधायक सीखेंगे AI और डिजिटल तकनीक, मुख्यमंत्री करेंगे एमकेवीआइ पोर्टल लॉन्च

 पटना  विधानसभा द्वारा गुरुवार को आयोजित होने वाले प्रबोधन कार्यक्रम में विधायक डिजिटल तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण पाएंगे। कार्यक्रम में स्वागत संबोधन विधानसभा अध्यक्ष डा. प्रेम कुमार करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना (एमकेवीआइ) से संबंधित वेब पोर्टल (प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग इंफार्मेशन सिस्टम पोर्टल) का शुभारंभ किया जाएगा। … Read more