Supreme Court:आप नेता सत्येंद्र जैन को स्वास्थ्य कारणों के चलते मिली अंतरिम ज़मानत

आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन को सुप्रीम कोर्ट के द्वारा राहत मिली है। बता दें की बहुत समय से सत्येंद्र जैन की तबियत ख़राब चल रही थी जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा था। बुधवार सुबह करीब छह बजे सत्येंद्र जैन सीजे -7 के अस्पताल के एमआई रूम के बाथरूम … Read more

UPSC एग्जाम में पास होने वाले बनेंगे IAS, IPS, IFS और IRS ऑफिसर, जानिए एक दूसरे से कितने अलग होते हैं ये पद?

दरअसल IAS और IPS ये दोनों ही पद खास अधिकारों वाले होते हैं यानी इन पदों पर कार्यरत लोगों के पास कई सारे स्पेशल राइट्स होते हैं. इन्हें लोक सेवा अधिकारी भी कहा जाता है.   UPSC Civil Services: आज यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने सिविल सर्विस एग्जाम का रिजल्ट घोषित कर दिया है. … Read more

Rahul Gandhi ट्रक में हुए सवार, दिल्ली से चंडीगढ़ तक का किया सफर, जानी ड्राइवरों की समसयाएं

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी लगातार लोगों के बीच जा रहे हैं. पिछले दिनों उन्हें दिल्ली की बंगाली मार्केट में गोल गप्पे खाते देखा गया. वह दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके भी गए  जहां उन्होंने यूपीएससी और एसएससी की तैयारी कर रहे छात्रों से मुलाकात की. जहां   Congress News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अक्सर लोगों की … Read more

पानी की किल्लत के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक वार्ड में करेंगे आंदोलन

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि दिल्ली की अरविन्द केजरीवाल सरकार 9 वर्षों में दिल्ली में हर घर नल से स्वच्छ जल देने के अपने वायदे को निभाने में पूरी तरह विफल हो गई है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण गर्मी में पानी की मांग भी बढ़ने … Read more

जेल में बंद आप नेता सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

  हवाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद आप सरकार के पूर्वमंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ गई है। पूर्व मंत्री की तबीयत बिगड़ने की शिकायत के बाद उन्हें सफदरजंग अस्पताल लाया गया है। 35 किलोग्राम कम हो गया वजन’ उच्चतम न्यायालय ने धनशोधन के मामले में 18 मई को … Read more

आबकारी मामले में सिसोदिया की मुश्किलें बढ़ेंगी या होगी कम, पूरक आरोप पत्र पर आज होगी सुनवाई

  दिल्ली के आबकारी घोटाले में सीबीआई की नई चार्जशीट में पहली बार मनीष सिसोदिया का नाम आया है। चार्जशीट में देरी का आधार बनाकर जमानत का रास्ता भी बंद हो गया है। दो महीने से दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री जेल में हैं। सीबीआई ने कहा है कि बड़ी साजिश और अन्य आरोपियों की भूमिका … Read more

पीके गुप्ता को जल्द ही मिलेगी चीफ सेक्रेटरी की जिम्मेदारी,CM केजरीवाल ने केंद्र से मांगी सहमति

ल्ली में चीफ सेक्रेटरी को बदलने की तैयारी जारी है। दिल्ली सरकार ने उपराज्यपाल के माध्यम से पीके गुप्ता का नाम केंद्र सरकार को भेजा है। जल्द ही पीके गुप्ता को नए CS के रूप में देखा जा सकता है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल (LG) विनय कुमार सक्सेना के जरिए केंद्र से सहमति मांगी … Read more

नवनिर्वाचित चेयरमैन सोनू किन्नर के संघर्ष की कहानी, 10 वर्ष की उम्र में हुआ था खौफनाक सच का सामना

  यूपी नगर निकाय चुनाव में भगवा लहर के बीच वाराणसी से सटे चंदौली जिले का मिजाज इससे अछूता रहा। यहां चुनाव नतीजे आए तो सभी चौंक गए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए सभी राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों को पराजित करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी सोनू किन्नर ने जीत दर्ज … Read more

जानिए कैसे बने राघव चड्डा सीए से नेता और नेता से देश के सबसे युवा राज्य सभा सांसद

  दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में होने जा रही है एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा की सगाई जिसे लेकर तैयारियां भी जोरो पर चल रही है। बॉलीवुड में लंबे समय से काम कर रही परिणीति के बारे में कहा जाता है कि वह करोड़ों की मालकिन हैं। ऐसे में उनके होने वाले … Read more

Karnataka Election 2023: त्रिशंकु विधानसभा बनने पर ‘किंगमेकर’ JDS किसके साथ करेगी गठबंधन? पार्टी ने दिया जवाब

JDS: वर्ष 1999 में अपने गठन के बाद से, जेडीएस ने कभी भी अपने दम पर सरकार नहीं बनाई, लेकिन दोनों राष्ट्रीय दलों के साथ गठबंधन में वह दो बार सत्ता में रही. फरवरी 2006 से वह बीजेपी के साथ 20 महीने सरकार में रही और मई 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के साथ 14 महीने सरकार में रही जिसके मुख्यमंत्री कुमारस्वामी रहे.

Karnataka Assembly Election 2023: एचडी कुमारस्वामी की जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) ने कहा है कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए उससे संपर्क किया है. अधिकांश एग्जिट पोल ने कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी की है. कुमारस्वामी बुधवार रात को रवाना होने के बाद सिंगापुर में हैं. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि यह तय किया गया है कि वे किसके साथ गठबंधन करेंगे.

जेडीएस के वरिष्ठ नेता तनवीर अहमद ने एक इंटरव्यू में कहा कि फैसला ले लिया गया है. जब सही समय होगा तो हम इसे जनता के सामने घोषित करेंगे. बीजेपी ने इनकार किया है कि उसने जेडीएस से संपर्क किया था और स्पष्ट जनादेश के बारे में विश्वास व्यक्त करना जारी रखा. बीजेपी की शोभा करंदलाजे ने कहा कि गठबंधन का कोई सवाल ही नहीं है, बीजेपी ने जेडीएस से संपर्क नहीं किया है. उन्होंने कहा कि हमें 120 सीटें मिलना तय है. कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर जानकारी हासिल करने के बाद हम 120 नंबर पर पहुंचे हैं.

बीजेपी के इनकार के बारे में पूछे जाने पर, जेडीएस ने दोहराया कि पार्टी सरकार बनाने के करीब पहुंच गई है. तनवीर अहमद ने कहा कि हां, दोनों (बीजेपी और कांग्रेस) ने हमसे संपर्क करने की कोशिश की है… जेडीएस आज ऐसी स्थिति में है कि पार्टियां हमसे संपर्क करना चाहेंगी.

उन्होंने कहा कि कर्नाटक के लोग चाहते हैं कि राज्य की बेहतरी के लिए हम दोनों राष्ट्रीय पार्टियों पर नजर रखें. और मुझे नहीं लगता कि ऐसा कोई कारण है कि कोई क्षेत्रीय पार्टी कर्नाटक के विकास के लिए काम नहीं करना चाहेगी. यह पूछे जाने पर कि वे किस पार्टी के साथ जाएंगे, उन्होंने कहा, जो लोग कर्नाटक और कन्नडिगाओं की भलाई के लिए काम करेगा.

यह पूछे जाने पर कि पार्टी कितनी सीटों पर जीतेगी, अहमद ने कहा कि हमारे बिना कोई भी सरकार नहीं बना सकता है. मुझे लगता है कि यह एक अच्छी संख्या है. हम पैसे के मामले में राष्ट्रीय दलों के संसाधनों का मुकाबला नहीं कर सके. लेकिन हम जानते हैं कि हमने सरकार का हिस्सा बनने के लिए पर्याप्त प्रदर्शन किया है.

जेडीएस के संरक्षक एचडी देवेगौड़ा ने खराब सेहत के कारण अध्यक्ष का पद छोड़ दिया था. उनके बेटे कुमारस्वामी ये जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. फिलहाल वह नियमित जांच के लिए सिंगापुर में हैं. वह मतगणना के दिन वापस आएंगे. प्रदेश की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए बुधवार को मतदान हुआ और मतों की गिनती शनिवार को होगी.

बता दें कि मतदान बाद आए अधिकांश एग्जिट पोल में सत्तारूढ़ बीजेपी पर कांग्रेस को बढ़त दिखाई गई है और राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना जताई गई है. त्रिशंकु जनादेश की स्थिति में जेडीएस महत्वपूर्ण कारक होगा और 2018 की तरह वह ‘किंग’ या ‘किंगमेकर’ के रूप में उभर सकती है.

जेडीएस का अब तक कैसा रहा है प्रदर्शन

वर्ष 1999 में अपने गठन के बाद से, जेडीएस ने कभी भी अपने दम पर सरकार नहीं बनाई, लेकिन दोनों राष्ट्रीय दलों के साथ गठबंधन में वह दो बार सत्ता में रही. फरवरी 2006 से वह बीजेपी के साथ 20 महीने सरकार में रही और मई 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के साथ 14 महीने सरकार में रही जिसके मुख्यमंत्री कुमारस्वामी रहे.

इस बार, पार्टी ने कुल 224 सीट में से कम से कम 123 सीट जीतकर अपने दम पर सरकार बनाने के लिए “मिशन 123” का एक महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है. जेडीएस का सबसे अच्छा प्रदर्शन 2004 के विधानसभा चुनाव में रहा था जब इसने 58 सीट जीती थीं. इसके बाद 2013 में इसने 40 सीट पर जीत दर्ज की थी. 2018 में इसके खाते में 37 सीट आई थीं.