मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री श्री 1008 गुरु टेकचंद जी महाराज के समाधि दिवस पर किया नमन

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान संत, श्री श्री 1008 गुरु टेकचंद जी महाराज के समाधि दिवस पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा है कि त्याग-तपस्या-भक्ति और ज्ञान से परिपूर्ण गुरु टेकचंद जी महाराज का जीवन समाज को आध्यात्मिक चेतना, सेवा, सद्भाव और एकता का संदेश देता है। उनके विचार और आदर्श सदैव मानवता के कल्याण और सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे। उल्लेखनीय है कि पूजनीय संत टेकचंद जी महाराज के करछा-उज्जैन स्थित गुरूधाम में शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरूदेव का समाधि दिवस मनाया जाता है।

 

Editor
Author: Editor

Leave a Comment