बोले सीएम योगी, ….उधर चलो, नहीं तो चोट लग जाएगी

बोले सीएम योगी, ….उधर चलो, नहीं तो चोट लग जाएगी

गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में दिखा सीएम योगी का गोवंश के प्रति नयनाभिराम स्नेह

गुड़-रोटी खिलाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की गोसेवा

गोरखपुर,
गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में सोमवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोवंश के प्रति नयनाभिराम स्नेहभाव देखने को मिला। गोसेवा के दौरान कई गोवंश सीएम का स्नेहिल सानिध्य पाने को उतावले होने लगे तो वह उन्हें प्यार से समझाते हुए बोल पड़े, ‘चलो-चलो, उधर चलो, नहीं तो चोट लग जाएगी।’ यह पुकार सुनते ही गोवंश दूसरी तरफ आ गए जहां मुख्यमंत्री ने उन्हें अपने हाथों से रोटी-गुड़ खिलाया। 

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान सोमवार प्रातः काल सीएम योगी की दिनचर्या परंपरागत रही। उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए गोशाला में पहुंचे। गोशाला में सीएम ने गोवंश को खूब दुलारा और अपने हाथों से गुड़-रोटी खिलाया।

Editor
Author: Editor

Leave a Comment