लखनऊ में पति बना दरिंदा, पारिवारिक कहल के चलते पत्नी से बर्बरता

पारिवारिक विवादों की घटनाएँ दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं, जिसके कारण परिवार टूट रहे हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक ताजा मामला सामने आया है। यहाँ एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को पहले लकड़ी और डंडे से बुरी तरह पीटा, फिर उसकी नाक काट दी। पिता ने अपने बेटे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

राघवेंद्र मिश्रा लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र के गायत्रीनगर में अपनी पत्नी राजकुमारी, बेटे अरविंद मिश्रा और बहू बबीता के साथ रहते हैं। राघवेंद्र मिश्रा के अनुसार, शनिवार की शाम लगभग छह बजे अरविंद और उसकी पत्नी बबीता के बीच किसी बात पर तीखी बहस हो गई। गुस्से में आकर अरविंद ने बबीता को लकड़ी और डंडे से मारना शुरू कर दिया। जब बबीता की चीख सुनकर राजकुमारी उसे बचाने के लिए दौड़ीं, तो अरविंद ने अपनी माँ पर भी हमला कर दिया। राजकुमारी ने तुरंत राघवेंद्र को फोन करके घटना की सूचना दी। इस बीच, अरविंद रसोई से चाकू लेकर आया और बबीता पर हमला करने की कोशिश की। राजकुमारी ने किसी तरह चाकू छीन लिया।

क्रोध में तिलमिलाए अरविंद ने फिर अपनी पत्नी बबीता की नाक दांतों से काट दी। बबीता खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गई। मौके का फायदा उठाकर अरविंद वहाँ से फरार हो गया। चीख-पुकार सुनकर राघवेंद्र का छोटा बेटा अपनी पत्नी के साथ घटनास्थल पर पहुँचा और बबीता को तुरंत ट्रॉमा सेंटर ले गया। दूसरी ओर, राघवेंद्र ने अपने बेटे अरविंद के खिलाफ मड़ियांव थाने में शिकायत दर्ज की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी अरविंद को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

Office Desk
Author: Office Desk

Leave a Comment