अश्लील वीडियो बनाकर नर्स के साथ दो साल तक डॉक्टर करता रहा दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में लगातार महिलाओ के साथ दुष्कर्म के आरोप लगातार सामने आ रहे है। इसी तरह की एक और वारदात सामने आई है जहाँ एक महिला के साथ डॉक्टर ने दुष्कर्म किया। बता दे की मामला नंद नगरी इलाके का है जहाँ पर रहने वाली एक 34 वर्षीय महिला अपने पति से अलग रह रही है, और उनकी दो बेटियां है। महिला पिछले दो साल से नुरुल हसन अंसारी के हॉस्पिटल में काम कर रही थी। पीड़िता का आरोप है कि अगस्त 2021 में काम ज्यादा होने की वजह से एक दिन रात दस बजे तक वह हॉस्पिटल में थीं।

Delhi NCR: नोएडा में जीजा 16 साल की नाबालिग साली से करता था रेप! गर्भवती  होने पर कराया अबॉर्शन, फिर अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल ...

उसी दौरान डॉक्टर ने उन्हें पानी पीने के लिए दिया था। इसके बाद उसे नींद आ गई। दो दिन बाद आरोपी डॉक्टर ने उसका अश्लील वीडियो दिखाया। इसके बाद वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। आरोपी ने वीडियो डिलीट करने के नाम पर उससे सात लाख रुपये भी ले लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डाॅक्टर उत्तर प्रदेश के अयोध्या का है। पुलिस ने छानबीन के बाद दुष्कर्म व नशीला पदार्थ देने का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी डॉक्टर का मोबाइल फोरेंसिक जाँच के भेज दिया है। फ़िलहाल मोबाइल में वीडियो तो नहीं मिला है। आरोपी ने उसे डिलीट किया है तो वह फोरेसिंक जाँच में पता लग जाएगा।

 

Kajal Prajapati
Author: Kajal Prajapati

Leave a Comment