डॉ. मोहन भागवत होंगे BMS के 70 वर्ष समारोह के मुख्य अतिथि

डॉ. मोहन भागवत होंगे BMS के 70 वर्ष समारोह के मुख्य अतिथि
23 जुलाई को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होगा भव्य आयोजन

नई दिल्ली, 21 जुलाई।
भारतीय मजदूर संघ (BMS) की स्थापना के 70 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 23 जुलाई 2025 को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम स्थित के.डी. यादव कुश्ती हॉल में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परम पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत मुख्य अतिथि होंगे। यह जानकारी भा.म.स. के अखिल भारतीय अध्यक्ष हिरण्मय पांडेय ने दिल्ली में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया उपस्थित रहेंगे। पांडेय जी ने बताया कि भा.म.स. की स्थापना 23 जुलाई 1955 को भोपाल से हुई थी, और इस 70 वर्ष यात्रा का शुभारंभ भी 2024 में भोपाल से ही हुआ।

भा.म.स. ने अपने सामाजिक उत्तरदायित्व को निभाते हुए “पर्यावरण”, “सामाजिक समरसता”, “स्वदेशी”, “कुटुंब प्रबोधन” और “नागरिक कर्तव्य” जैसे पाँच विषयों पर राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान चलाया। फरवरी-मार्च 2025 में महिला एवं युवा सम्मेलन तथा दिसंबर से व्यापक श्रमिक संपर्क अभियान भी आयोजित किए गए।

समारोह में ILO (भारत), वी.वी. गिरी नेशनल लेबर इंस्टीट्यूट, श्रम मंत्रालय, मुख्य श्रम आयुक्त कार्यालय के अधिकारी, सांसद, अन्य मजदूर संघों के वरिष्ठ नेता व नियोक्ता प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर भा.म.स. के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा, जिनमें गीता गोखले (मुंबई), हंसू भाई दवे (राजकोट), सामा बलरेड्डी (हैदराबाद), वसंत पिम्प्लापुरे (नागपुर), अमरनाथ डोगरा (दिल्ली), करतार सिंह राठौर (पंजाब), हाजी अख्तर हुसैन (बुलंदशहर), व महेश पाठक (रेलवे, दिल्ली) शामिल हैं।

कार्यक्रम में प्रमुख लॉन्च:

  • कार्यकर्ता डेटा एप्लिकेशन

  • कुशल श्रमिक डेटा प्रबंधन डिजिटल प्लेटफॉर्म

  • भा.म.स. की विरासत पर 3 मिनट की डॉक्युमेंट्री

  • साप्ताहिक ‘ऑर्गनाइज़र’ का विशेष स्मृति अंक

देशभर से भा.म.स. के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, महासंघ प्रतिनिधि व दिल्ली-एनसीआर के हजारों श्रमिक भाग लेंगे।

Narender Dhawan
Author: Narender Dhawan

Leave a Comment