दिल्ली से रांची तक रेड, देश में 12 जगहों पर छापेमारी, आठ दहशतगर्द गिरफ्तार

दिल्ली।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने झारखंड एटीएस और रांची पुलिस के साथ मिलकर एक संयुक्त ऑपरेशन में रांची के इस्लामनगर क्षेत्र से आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकवादी अजहर दानिश को हिरासत में लिया। उसके खिलाफ दिल्ली में पहले से एक मामला दर्ज था, जिसके आधार पर स्पेशल सेल उसकी तलाश में थी। गिरफ्तार किए गए संदिग्ध से गहन पूछताछ की जा रही है।

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार, स्पेशल सेल और केंद्रीय जांच एजेंसियों ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर एक अन्य संदिग्ध आतंकवादी को पकड़ा है। देशभर में 12 से अधिक स्थानों पर तलाशी अभियान चल रहा है। अब तक करीब 8 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, और उनसे पूछताछ जारी है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन आईएसआईएस के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। दिल्ली से आतंकी आफताब को गिरफ्तार किया गया है, जो मूल रूप से मुंबई का निवासी है। इसके अलावा, रांची से संदिग्ध अजहर उर्फ दानिश को हिरासत में लिया गया है।

कई अन्य स्थानों पर अभी भी छापेमारी चल रही है। ये सभी संदिग्ध बड़े पैमाने पर आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल देशभर में 12 से ज्यादा जगहों पर तलाशी अभियान चला रही है।

Office Desk
Author: Office Desk

Leave a Comment