लूटपाट का विरोध करने पर बुजुर्ग ठेकेदार की ईंट मारकर हत्या

दिल्ली के प्रेम नगर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई हैं। यहां लुटपाट का विरोध करने पर एक बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त प्रेमनगर निवासी लाल बाबू पासवान (60) के रूप में हुई हैं। मृतक के परिवार में पत्नी, चार बेटे और चार बेटी हैं। लेकिन वह अपने दो बेटों के साथ रहते थे। घटना शुक्रवार शाम की हैं।

दरअसल, लाल बाबू अपने दोनों बेटों के साथ पड़ोस में किराए के मकान पर रहते थे। शुक्रवार को मजदूरों के नहीं आने से वह खुद घर का काम कर रहे थे। दोपहर को बेटा विकास पिता के लिए खाना लेकर आया था। उस समय वह काम कर रहे थे,इस दौरान इलाके के तीन युवक बैठे थे। कुछ देर बाद दो युवक वहां से चले गए। जबकि एक वहीं पर बैठा रहा। वह पिता को खाना खिलाने के बाद वहां से चला गया। सामान खरीदने के लिए विकास पिता के पास 50 हजार रुपये रखे थे और वारदात के बाद पैसे और उनके मोबाइल फोन गायब है।

जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि शुक्रवार करीब पौने पांच बजे विकास ने पुलिस को फोन कर बताया कि कुछ लड़कों ने उसके पिता की हत्या कर दी हैं और पैसे लेकर भाग गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लाल बाबू पासवान को कुर्सी पर खून से लथपथ स्थिति में देखा तथा गमछे से उनका हाथ बंधा हुआ था। उनके सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ हमला किया गया था। उनका दांत भी टूटा हुआ था। पुलिस ने घायल बुजुर्ग को तुरंत संजय गांधी अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने विकास के बयान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में ले लिया है और बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

Office Desk
Author: Office Desk

Leave a Comment