बकरीद के दिन कुर्बानी में बुजुर्ग ने काटा खुद का गला

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई हैं। यहां एक बुजुर्ग ने बकरीद के पर्व पर बकरा काटने वाले भुजाली नामक हथियार से अपनी गर्दन काटकर कुर्बानी दे दी। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैलाकर धार्मिक आस्था और मानवता दोनों को झकझोर कर रख दिया हैं। मृतक की पहचान 60 वर्षीय ईश मोहम्मद के रूप में हुई हैं।

जानकारी के अनुसार, गौरी बाजार थानाक्षेत्र के उधोपुर गांव में शनिवार की दोपहर की हैं। जब ईश मोहम्मद दोपहर में ईद-उल-अजहा का नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गए थे। नमाज पढ़ने के बाद वे झोपड़ी में आराम करने गए। कुछ देर बाद परिवार के अन्य सदस्य उनके पास भोजन के लिए बुलाने गए तो वह बेसुध पड़े थे। आवाज देने पर वह इशारा कर रहे थे। परिजन जब नजदीक पहुंचे तो उनका गला कटा था व खून बह रहा था। जिसके बाद उन्हें आननफानन में पास के अस्प्ताल में उपचार के लिए ले जाया गया।

प्रारंभिक इलाज के बाद उन्हें बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई, जांच पड़ताल के बाद पुलिस को मौके पर सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमे लिखा था कि ‘मैं अपनी कुर्बानी अल्लाह के नाम पर दे रहा हूं।’ इंसान बकरे को बेटे की तरह पालकर उसकी कुर्बानी देता है, वह भी एक जीव है। मैं अपनी कुर्बानी अल्लाह और रसूल के नाम पर कर रहा हूं। किसी ने मेरा कत्ल नहीं किया है। मेरी कब्र खूंटे के पास बनाना और वहीं दफनाना।’ फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं और जांच जारी हैं।

Office Desk
Author: Office Desk

Leave a Comment